July 30, 2026 2:27 am

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रीको के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर मनोज बंसल का किया स्वागत-अभिनंदन…..

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रीको के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर मनोज बंसल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उद्योग विकास, निवेश और व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रीको के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर मनोज बंसल का किया स्वागत-अभिनंदन…..

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रीको के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर मनोज बंसल का किया स्वागत-अभिनंदन…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने आज राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर श्री मनोज बंसल का रीको कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़क, विद्युत, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आग्रह किया। साथ ही उद्योगों के विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको एवं व्यापार उद्योग मंडल के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

मनोज बंसल ने व्यापार उद्योग मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के समग्र विकास एवं उद्योगों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रीको सदैव सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, सह सचिव प्रेम जोशी उपस्थित रहे।

Bikaner Vyapar Udyog Mandal welcomes and congratulates Manoj Bansal, the newly appointed Regional Manager of RIICO…

Bikaner Vyapar Udyog Mandal welcomes and congratulates Manoj Bansal, the newly appointed Regional Manager of RIICO…

Bikaner, @MaruSangram. The Bikaner Vyapar Udyog Mandal today paid a courtesy visit to Mr. Manoj Bansal, the newly appointed Regional Manager of the Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation (RIICO), at the RIICO office, welcoming and congratulating him and wishing him well for his new responsibilities.

On this occasion, Mandal President Jugal Rathi discussed various issues related to Bikaner’s industrial areas. He urged the strengthening of infrastructure, roads, electricity, drainage, streetlights, and other necessary development works in the industrial areas on a priority basis. It was also agreed to maintain continuous coordination between RIICO and the Vyapar Udyog Mandal to promote industrial development and investment.

Expressing gratitude to the Trade and Industry Board, Manoj Bansal said that RIICO will always work with a positive and cooperative approach for the overall development of industrial areas and quick resolution of problems related to industries.

President and Secretary of Bikaner Trade and Industry Board Sanjay Jain Sand, Vice President Ved Prakash Agarwal, Joint Secretary Prem Joshi were present on this occasion.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts