August 27, 2026 6:07 pm

राज्यपाल का बड़ा आदेश: राजस्थान के हर विश्वविद्यालय में होगा राजस्थानी भाषा केंद्र स्थापित…..

राज्यपाल के निर्देश पर राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जानें इस फैसले का उद्देश्य, शिक्षा और संस्कृति पर इसका प्रभाव। | Maru Sangram News
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राज्यपाल का बड़ा आदेश: राजस्थान के हर विश्वविद्यालय में होगा राजस्थानी भाषा केंद्र स्थापित…..

राज्यपाल का बड़ा आदेश: राजस्थान के हर विश्वविद्यालय में होगा राजस्थानी भाषा केंद्र स्थापित…..

राज्यपाल का आदेश, हर विश्वविद्यालय में होगा राजस्थानी भाषा केंद्र

राज्यपाल के सचिव ने प्रदेश के ।

जयपुर/बीकानेर, @MaruSangram। विश्वविद्यालयों को लेटर भेजकर राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने का आदेश दिया है। मराठी केंद्र खोलने के फैसले पर हुए विरोध के बाद यह कदम उठाया गया है।

राजस्थान के सभी सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों में अब राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खुलेंगे। राज्यपाल के सचिव ने इस बारे में 11 विश्वविद्यालयों के वीसी को लेटर भेजा है। लेटर में तत्काल केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। हर विश्वविद्यालय को केंद्र खोलकर राज्यपाल को रिपोर्ट देनी होगी। यह फैसला मराठी भाषा केंद्र खोलने के फैसले पर हुए विवाद के बाद आया है।

राज्यपाल का आदेश क्या है

राज्यपाल के सचिव ने प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों को औपचारिक पत्र भेजा है। पत्र में राजस्थानी भाषा को राज्य की प्रमुख भाषा बताया गया है। इसमें कहा गया कि यह भाषा राजस्थान के बड़े हिस्से में बोली जाती है। साथ ही यह प्रदेश की संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व करती है।

इसी वजह से हर विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। सभी 11 विश्वविद्यालयों के वीसी को यह निर्देश तुरंत लागू करने को कहा गया है। केंद्र खुलने के बाद इसकी रिपोर्ट राजभवन को भेजनी होगी।

समझें क्या है पूरा मामला
राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे राजस्थानी भाषा केंद्र
राज्यपाल ने वीसी को दिए तत्काल केंद्र खोलने के निर्देश
मराठी विवाद के बाद राजस्थानी भाषा पर बड़ा फैसला
NEP के तहत मातृभाषा को मिलेगा बढ़ावा
विश्वविद्यालयों को राजभवन भेजनी होगी केंद्र की रिपोर्ट

मराठी विवाद से जुड़ाव
कुछ समय पहले राज्यपाल ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों में शास्त्रीय मराठी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद प्रदेश में विरोध शुरु हो गया था। कई लोगों ने सवाल उठाया कि राजस्थानी भाषा को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से नाराजगी दिख रही थी। कई संगठनों ने राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग उठाई थी। उनका कहना था कि प्रदेश की अपनी भाषा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। अब मराठी के बाद राजस्थानी केंद्र खोलने का आदेश जारी हुआ है।

नई शिक्षा नीति का हवाला
राज्यपाल के सचिव ने लेटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP – National Education Policy) का जिक्र किया है। इस नीति में मातृ भाषा में पढ़ाई को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। इसी आधार पर राजस्थानी भाषा केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरु करने को कहा गया है।

सरकार का मानना है कि मातृ भाषा में पढ़ाई से छात्रों को समझने में आसानी होती है। इससे स्थानीय संस्कृति और भाषा को भी बढ़ावा मिलता है। यही वजह है कि नीति का हवाला देकर यह फैसला लिया गया है।

अब आगे क्या होगा

अब हर विश्वविद्यालय को अपने यहां केंद्र स्थापित करना होगा। इसके लिए संसाधन जुटाने की जिम्मेदारी वीसी पर होगी। केंद्र खुलने के बाद वहां राजस्थानी भाषा से जुड़ी पढ़ाई और शोध होगा।

राजभवन को हर विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मिलेगी। इससे यह पता चलेगा कि आदेश का पालन कितनी तेजी से हुआ। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि केंद्र कब तक शुरु होते हैं।

The Governor’s Major Order: Rajasthani Language Centers to be Established in Every University in Rajasthan…

The Governor’s Major Order: Rajasthani Language Centers to be Established in Every University in Rajasthan…

The Governor’s Order: Rajasthani Language Centers to be Established in Every University in Rajasthan

The Governor’s Secretary has sent a letter to the state’s universities.

Jaipur/Bikaner, @MaruSangram. A letter has been sent to universities ordering them to open Rajasthani Language Study Centers. This step has been taken after protests over the decision to open Marathi centers.

Rajasthani Language Study Centers will now be opened in all government-aided universities in Rajasthan. The Governor’s Secretary has sent a letter to the Vice Chancellors of 11 universities regarding this. The letter instructs them to open the centers immediately. Each university will have to report to the Governor after opening the centers. This decision comes after the controversy surrounding the decision to open Marathi Language Centers.

What is the Governor’s Order?

The Governor’s Secretary has sent a formal letter to the state’s major universities. The letter states Rajasthani is the state’s primary language. It stated that this language is spoken in a large part of Rajasthan and also represents the state’s culture.

For this reason, it was decided to open Rajasthani Language Study Centers in every university. The Vice Chancellors of all 11 universities have been instructed to implement this directive immediately. Once the centers are open, a report must be sent to the Raj Bhavan.

Understand the full story
Rajasthan Language Centers to be opened in 11 Rajasthan universities
Governor directs VCs to immediately open the centers
Major decision on Rajasthani language after Marathi controversy
Mother tongue to be promoted under NEP
Universities to send the Center’s report to the Raj Bhavan

Connection to the Marathi Controversy
Some time ago, the Governor decided to open Classical Marathi Language Study Centers in Rajasthan’s universities. This decision sparked protests in the state. Many people questioned why the Rajasthani language was being ignored.

There had been a long-standing outcry on social media regarding this issue. Several organizations had demanded recognition of the Rajasthani language. He stated that the state’s native language should be prioritized. Now, after Marathi, an order has been issued to open a Rajasthani language center.

Reference to the New Education Policy
The Governor’s Secretary cited the National Education Policy (NEP) in the letter. This policy prioritizes teaching in the mother tongue. Based on this, the process of opening Rajasthani language centers has been initiated.

The government believes that teaching in the mother tongue facilitates student understanding and promotes local culture and language. This is why this decision has been taken, citing the policy.

What will happen next?

Now, every university will be required to establish a center. The Vice Chancellor will be responsible for mobilizing resources for this. Once the centers are opened, they will conduct studies and research related to the Rajasthani language.

The Raj Bhavan will receive reports from each university. This will determine how quickly the order was implemented. It will be important to see when the centers become operational in the future.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts