July 27, 2026 3:09 am

कारगिल के वीरों को समर्पित बीकानेर रन क्लब की देशभक्ति रन, सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग…..

कारगिल के वीरों को समर्पित बीकानेर रन क्लब की देशभक्ति रन में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कारगिल शहीदों और भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

कारगिल के वीरों को समर्पित बीकानेर रन क्लब की देशभक्ति रन, सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग…..

कारगिल के वीरों को समर्पित बीकानेर रन क्लब की देशभक्ति रन, सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग…..

बीकानेर, @MaruSangram। कारगिल विजय दिवस की स्मृति में रविवार प्रातः नवगठित बीकानेर रन क्लब द्वारा एक भव्य “रन फॉर कारगिल” का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों और जोश से भरपूर माहौल में आयोजित इस रन में बीकानेर के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का परिचय दिया।

बीकानेर में हाल ही में गठित बीकानेर रन क्लब बहुत कम समय में युवाओं के बीच एक सकारात्मक और प्रेरणादायी मंच के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। बीकानेर पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग और मार्गदर्शन में संचालित यह क्लब युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

क्लब का उद्देश्य केवल दौड़ आयोजित करना नहीं है, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करने, सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा उन्हें नशे एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रखते हुए एक जिम्मेदार, जागरूक और राष्ट्रहित में योगदान देने वाला नागरिक बनाना है।

रन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति गीतों की गूंज और युवाओं का जोश इस बात का प्रमाण था कि बीकानेर का युवा वर्ग अब फिटनेस को केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व के रूप में भी स्वीकार कर रहा है।

इस पहल के संयोजक एक विद्यार्थी हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर रन क्लब आने वाले समय में नियमित रन, फिटनेस गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेगा, ताकि बीकानेर एक स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक युवा शक्ति का उदाहरण बन सके।

Bikaner Run Club’s patriotic run dedicated to the Kargil heroes, hundreds enthusiastically participated…

Bikaner Run Club’s patriotic run dedicated to the Kargil heroes, hundreds enthusiastically participated…

Bikaner, @MaruSangram. In commemoration of Kargil Vijay Diwas, a grand “Run for Kargil” event was organized by the newly formed Bikaner Run Club on Sunday morning. Hundreds of Bikaner youth enthusiastically participated in this run, held in an atmosphere filled with patriotic songs and enthusiasm, paying tribute to the immortal martyrs of Kargil and demonstrating their respect and dedication to the nation.

The recently formed Bikaner Run Club in Bikaner has, in a very short time, established itself as a positive and inspiring platform among the youth. Operating under the support and guidance of the Bikaner Police and District Administration, the club is working to connect youth with fitness, discipline, and nation-building.

The club’s objective is not just to organize races, but to inspire youth to adopt a healthy lifestyle, engage in regular exercise, engage in social causes, and avoid drug addiction and other antisocial activities, thereby fostering responsible, aware, and nationally responsible citizens.

The participants were particularly enthusiastic during the run. The echo of patriotic songs and the enthusiasm of the youth were proof that Bikaner’s youth are now embracing fitness not only as a personal necessity but also as a social and national responsibility.

The coordinator of this initiative is a student. He explained that the Bikaner Run Club will strive to engage more youth through regular runs, fitness activities, awareness campaigns, and social events, so that Bikaner can become an example of a healthy, disciplined, and positive youth force.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts