July 27, 2026 3:04 am

बीकानेर में धारव हाई स्कूल जयपुर का दो दिवसीय पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन आयोजित…..

बीकानेर में धारव हाई स्कूल जयपुर द्वारा दो दिवसीय पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों को शिक्षा, बच्चों के विकास और बेहतर मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में धारव हाई स्कूल जयपुर का दो दिवसीय पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन आयोजित…..

बीकानेर में धारव हाई स्कूल जयपुर का दो दिवसीय पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन आयोजित……

बीकानेर, @MaruSangram। जयपुर के अजमेर रोड स्थित धारव हाई स्कूल द्वारा बीकानेर में आयोजित दो दिवसीय पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन में बड़ी संख्या में भावी अभिभावकों ने सहभागिता की।

लक्ष्मी निवास पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, कैंपस जीवन, आवासीय सुविधाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाए जाने वाले दृष्टिकोण से परिचित कराया गया। सत्र में विद्यालय के प्रतिनिधियों ने अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए धारव हाई स्कूल की शैक्षणिक संस्कृति, स्वतंत्र सीखने की प्रक्रिया और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

धारव हाई स्कूल की विशेषता इसका साप्ताहिक बोर्डिंग मॉडल है, जो विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, मनोरंजन और व्यक्तिगत विकास के बीच संतुलन बनाए रखने का अवसर देता है। लगभग 15 एकड़ में फैले धारव हाई स्कूल के ग्रीन कैम्पस में विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वासी और स्वावलंबी व्यक्तित्व के रूप में विकसित हो सकें।

धारव हाई स्कूल जयपुर की चेयरपर्सन देवयानी जयपुरिया ने अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से यह सुनिश्चित करना रहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर विद्यार्थी तक पहुँचे, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से आता हो। बीकानेर में आयोजित पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन के माध्यम से अभिभावकों के साथ संवाद करते हुए विद्यालय ने इसी दृष्टिकोण को साझा किया।

जयपुर स्थित यह आवासीय (बोर्डिंग) सुविधा विद्यार्थियों को एक सुरक्षित, प्रेरणादायक और समग्र विकास के अनुकूल वातावरण प्रदान करती है, जहाँ वे पढ़ाई, खेल एवं अन्य गतिविधियों के संतुलन के साथ अपनी क्षमताओं को निखार सकते हैं। यह पहल विशेष रूप से उन परिवारों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है, जो अपने बच्चों के लिए निरंतर, गुणवत्तापूर्ण और व्यवस्थित शैक्षणिक अनुभव चाहते हैं, भले ही उनकी भौगोलिक परिस्थितियाँ या कार्यगत आवश्यकताएँ अलग-अलग हों।

धारव हाई स्कूल की डायरेक्टर डॉ. अदिति मिश्रा ने बताया कि पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन के दौरान अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और उनके विचार-विमर्श ने इस पहल को और अधिक सार्थक बनाया।
उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के लिए ऐसे शैक्षणिक वातावरण को प्राथमिकता देते हैं, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाए। धारव हाई स्कूल इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों को एक सुरक्षित, समग्र और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विद्यालय में छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग आवासीय ब्लॉक उपलब्ध हैं। अरावली ब्लॉक बॉयज स्टुडेंट्स और नीलगिरी ब्लॉक गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है। यहां कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध हैं।

विद्यालय का बोर्डिंग समुदाय भारत के विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के विद्यार्थियों से भी समृद्ध है, जिससे विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक समझ विकसित होती है।

शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विद्यालय खेल, कला, रचनात्मक गतिविधियों और नेतृत्व विकास पर भी विशेष जोर देता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
वर्तमान में धारव हाई स्कूल जयपुर के विद्याधर नगर में और अजमेर रोड पर स्थित दो परिसरों में संचालित है। विद्यालय में डे-स्कूलिंग और बोर्डिंग दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। “रूटेड इन वैल्यूज़, रेडी फॉर द वर्ल्ड” की अवधारणा पर आधारित यह सीबीएसई संबद्ध विद्यालय आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं, समग्र पाठ्यक्रम और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Dharav High School, Jaipur, organized a two-day parent information session in Bikaner.

Bikaner, @MaruSangram. A large number of prospective parents participated in the two-day parent information session organized by Dharav High School, located on Ajmer Road, Jaipur, in Bikaner.

Held at Laxmi Niwas Palace, parents were introduced to the school’s teaching methodology, campus life, residential facilities, and its approach to children’s holistic development. During the session, school representatives interacted with parents and discussed various aspects of Dharav High School’s educational culture, independent learning, and holistic student development.

Dharav High School’s distinctive feature is its weekly boarding model, which allows students to maintain a balance between academics, sports, recreation, and personal development. Spread across approximately 15 acres, Dharav High School’s green campus provides a safe, disciplined, and inspiring environment for students, enabling them to develop into confident and independent individuals.

Sharing her vision, Devyani Jaipuria, Chairperson of Dharav High School, Jaipur, said that their aim has always been to ensure that quality education is accessible to every student, regardless of their background. The school shared this vision while interacting with parents through a parent information session held in Bikaner.

This boarding facility in Jaipur provides students with a safe, stimulating, and holistic environment conducive to their development, where they can hone their abilities while balancing studies, sports, and other activities. This initiative is especially suitable for families who desire a consistent, quality, and systematic educational experience for their children, regardless of their geographical locations or functional needs.

Dr. Aditi Mishra, Director of Dharav High School, stated that the enthusiastic participation and discussions of parents during the parent information session made this initiative even more meaningful.

He said that parents prioritize an educational environment for their children that focuses equally on academics, personality development, self-reliance, and life skills. Dharav High School is committed to providing a safe, holistic, and inspiring environment for its students.

The school has separate residential blocks for boys and girls. The Aravali Block is for boys, and the Nilgiri Block is for girls. Air-conditioned and modernly equipped accommodation is available for students from grades 5 to 12.

The school’s boarding community is rich with students from various states of India, as well as neighboring countries like Nepal, which fosters a global perspective and cultural understanding among students.

Along with academic pursuits, the school places special emphasis on sports, arts, creative activities, and leadership development to ensure the all-round development of students.

Dharav High School currently operates on two campuses: one in Vidyadhar Nagar and the other on Ajmer Road in Jaipur. The school offers both day-schooling and boarding facilities. Based on the philosophy of “Rooted in Values, Ready for the World”, this CBSE affiliated school is committed to the all-round development of students through modern smart classrooms, holistic curriculum and co-curricular activities.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts