
बीकानेर की प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर किया शोध….
बीकानेर की प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर किया शोध…..
बीकानेर, @MaruSangram। टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने श्रीमती प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने डॉ. प्रीति ग्रोवर के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूरा किया।
प्रभा बिस्सा ने ‘बीकानेर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व गुणों एवं पारिवारिक संस्कारों का उनकी शैक्षिक निष्पत्ति पर प्रभाव का अध्ययन’ विषय पर शोध किया।
इस शोध के माध्यम से उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर उनके व्यक्तित्व गुणों और पारिवारिक संस्कारों के प्रभाव का अध्ययन किया गया।
ज्ञात रहे कि प्रभा बिस्सा बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पत्रकार जयनारायण बिस्सा की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Prabha Bissa of Bikaner awarded PhD degree for research on students’ academic achievement…
Prabha Bissa of Bikaner awarded PhD degree for research on students’ academic achievement…
Bikaner, @MaruSangram. Tantiya University, Sri Ganganagar, has awarded Mrs. Prabha Bissa a PhD degree. She completed her research under the guidance of Dr. Preeti Grover.
Prabha Bissa conducted research on “A Study of the Impact of Personality Traits and Family Values on the Academic Achievement of Higher Secondary Students of Bikaner District.”
This research examined the impact of personality traits and family values on the academic achievement of higher secondary students.
It is worth noting that Prabha Bissa is the wife of journalist Jaynarayan Bissa, former president of the Bikaner Press Club. Family members, well-wishers, and acquaintances expressed happiness over her academic achievement, congratulating her and wishing her a bright future.
Author: Sarjit Singh







