July 22, 2026 1:45 am

विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी के आवेदन आमंत्रित, शिक्षक बनने के लिए सुनहरा अवसर…..

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी के आवेदन आमंत्रित, शिक्षक बनने के लिए सुनहरा अवसर…..

विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी के आवेदन आमंत्रित, शिक्षक बनने के लिए सुनहरा अवसर…..

बीकानेर, @MaruSangram। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गैस्ट फैकल्टी के रूप में लेने के लिए ‘विद्या संबल योजना’ के तहत विभागीय विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में कठिन विषयों की कोचिंग के लिए गैस्ट फैकल्टी शिक्षक लगाए जाएंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी को कठिन विषय माना जाएगा।

योजना के तहत विभाग द्वारा संचालित 15 राजकीय छात्रावासों में, जो कि बीकानेर मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थित हैं, उनमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता के लिए प्रत्येक छात्रावास में 1 गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संबंधित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत्त कार्मिक/निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में गठित कमेटी द्वारा चयन के बाद लगाया जाएगा।

योजना के तहत प्रस्ताव/आवेदन संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित छात्रावास में दिनांक 27 जुलाई 2026 तक जमा करवाये जा सकते हैं। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थायी तथा एक शैक्षणिक सत्र (2026-27) के लिए होगी।

Applications invited for guest faculty under the Vidya Sambal Yojana, a golden opportunity to become a teacher…

Applications invited for guest faculty under the Vidya Sambal Yojana, a golden opportunity to become a teacher…

Bikaner, @MaruSangram. Under the “Vidya Sambal Yojana,” guest faculty teachers will be appointed to coach difficult subjects in school-level hostels run by the Social Justice and Empowerment Department.

L.D. Panwar, Joint Director of the Social Justice and Empowerment Department, stated that Mathematics, Science, and English will be considered difficult subjects.

Under the scheme, one guest faculty teacher will be appointed in each of the 15 government hostels run by the department, located at all block headquarters, including Bikaner headquarters, to assist students in their studies in grades 9 to 12.

He stated that retired personnel and private candidates who meet the eligibility criteria as per the relevant service rules will be appointed as guest faculty after selection by a committee.

Proposals/applications under the scheme can be submitted to the concerned Block Social Security Officer office or the concerned hostel by July 27, 2026. This arrangement will be purely temporary and will be for one academic session (2026-27).

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts