July 21, 2026 11:10 pm

उच्च शिक्षा में बेसिक पी.जी. कॉलेज की नई पहल, नवीन पाठ्यक्रम शुरू कर मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान…..

बेसिक पी.जी. कॉलेज ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। पढ़ें पूरी खबर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

उच्च शिक्षा में बेसिक पी.जी. कॉलेज की नई पहल, नवीन पाठ्यक्रम शुरू कर मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान….

उच्च शिक्षा में बेसिक पी.जी. कॉलेज की नई पहल, नवीन पाठ्यक्रम शुरू कर मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान…..

बीकानेर, @MaruSangram। बेसिक पी.जी. महाविद्यालय परिसर आज शिक्षा, उपलब्धि और नवाचार के ऐतिहासिक साक्ष्य का केन्द्र बना, जब महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से स्वीकृत नवीन विषयों एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की उद्घाटन पट्टिका का भव्य अनावरण तथा विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह अत्यन्त गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक जेठानन्द व्यास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन रामजी व्यास ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य प्रोफेसर डॉ. मनोज दीक्षित तथा रजिस्ट्रार यशपाल आहूजा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। तत्पश्चात् महाविद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन रामजी व्यास, सचिव डॉ. अमित व्यास एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित द्वारा सभी अतिथियों को साफा, उपरना एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने महाविद्यालय की विकास यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे नवाचारों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

डॉ. पुरोहित ने बताया कि विद्यार्थियों की बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कम्प्यूटर एप्लीकेशन, गृह विज्ञान एवं ड्राइंग-पेंटिंग जैसे नवीन विषय प्रारम्भ किए गए हैं। साथ ही स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. (भूगोल) एवं एम.एससी. (भौतिक विज्ञान) के नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्राप्त होना महाविद्यालय के लिए अत्यन्त गौरव एवं उपलब्धि का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन पाठ्यक्रमों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
इसके पश्चात् मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नवीन विषयों एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने करतल ध्वनि से इस ऐतिहासिक उपलब्धि का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी इस अवसर पर गर्व एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि जेठानन्द व्यास ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महाविद्यालय द्वारा प्रारम्भ किए गए नवीन विषय एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम अत्यन्त सराहनीय पहल हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलगुरु आचार्य प्रोफेसर डॉ. मनोज दीक्षित ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को बहुविषयक, कौशल-आधारित एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय निरन्तर ऐसे प्रयास कर रहा है जिससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिले।
उन्होंने महाविद्यालय द्वारा नवीन विषय एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा प्राप्त होगी।

विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार यशपाल आहूजा ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के मध्य बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सदैव विद्यार्थी हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता एवं सतत अध्ययन को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में शोध, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन रामजी व्यास ने सभी सम्मानित अतिथियों का पुनः आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं समाज के सहयोग से महाविद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, नवाचारपरक एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समारोह गरिमामय, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. मुकेश ओझा, डॉ. रोशनी शर्मा, वासुदेव पंवार, माधुरी पुरोहित, प्रभा बिस्सा, सौरभ महात्मा, सीमा शर्मा, चेताली पुरोहित, आकांक्षा सुथार, कामिनी व्यास, जयन्ति पुरोहित, डॉ. रश्मि आचार्य, सोमू भाटी, सचिन पंवार, पवन अनवाल, योगेश पुरोहित, शिवशंकर उपाध्याय, राजीव पुरोहित, हिमांशु बिदावत, रामकुमार भादाणी, गीता, चंचल किराडू आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Basic PG College’s New Initiative in Higher Education: Launching New Courses and Honoring Meritorious Students…

Basic PG College’s New Initiative in Higher Education: Launching New Courses and Honoring Meritorious Students…

Bikaner, @MaruSangram. The Basic PG College campus became a hub of educational achievement and innovation today. A grand ceremony was held in a dignified atmosphere to unveil the inaugural plaque for new subjects and postgraduate courses approved by Maharaja Ganga Singh University, Bikaner, and to honor meritorious students from the Science, Arts, and Commerce faculties who achieved high marks at the undergraduate and postgraduate levels.

The chief guest for the event was Jethanand Vyas, the popular MLA of Bikaner West. Ramji Vyas, Chairman of the College Management Committee, presided over the program.

The ceremony was graced by the distinguished presence of Professor Dr. Manoj Dixit, Vice-Chancellor of Maharaja Ganga Singh University, and Registrar Yashpal Ahuja as special guests.

The program commenced with the lighting of the ceremonial lamp before the portrait of Goddess Saraswati and the recitation of the Saraswati Vandana (invocation to the Goddess of Learning). Subsequently, the guests were accorded a warm welcome and felicitated by Ramji Vyas (Chairman, College Management Committee), Dr. Amit Vyas (Secretary), and Dr. Suresh Purohit (College Principal) with the presentation of traditional turbans (safa), stoles (uparana), and mementos.

In his welcome address, College Principal Dr. Suresh Purohit presented a detailed account of the college’s developmental journey, academic achievements, and the innovative measures being undertaken for the holistic development of students.

Dr. Purohit stated that, in alignment with the evolving academic needs of students and the spirit of the National Education Policy (NEP) 2020, new subjects such as Computer Applications, Home Science, and Drawing & Painting have been introduced at the undergraduate level. Furthermore, receiving approval to launch new postgraduate courses—M.A. (Geography) and M.Sc. (Physics)—is a matter of great pride and achievement for the college. He expressed confidence that these courses would provide students in the region with access to quality, employment-oriented higher education locally. Subsequently, the chief guest and distinguished guests unveiled the inaugural plaque for the new subjects and postgraduate courses. The students and faculty members present on the occasion welcomed this historic achievement with thunderous applause.

In the second phase of the program, meritorious students from the faculties of Science, Arts, and Commerce—who had secured outstanding marks at the undergraduate and postgraduate levels—were honored with certificates of merit and mementos. The parents of the honored students also expressed their pride and happiness on this occasion.

In his address, Chief Guest Jethanand Vyas stated that education is the greatest strength of any society. Quality education forms the cornerstone of a strong, self-reliant, and developed India. He remarked that the new subjects and postgraduate courses introduced by the college to provide better higher education opportunities to local students are highly commendable initiatives. Congratulating the meritorious students, he emphasized that hard work, discipline, and a positive mindset are the true keys to success.

The program’s distinguished guest, Vice-Chancellor Professor Dr. Manoj Dixit, stated in his inspiring address that the core objective of the National Education Policy (NEP) 2020 is to provide students with multidisciplinary, skill-based, and employment-oriented education. He added that the university is continuously striving to promote quality education, research, innovation, and academic excellence in its affiliated colleges.

बीकानेर और शिक्षा जगत की प्रमुख खबरों के लिए जुड़े रहें Maru Sangram News के साथ।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts