July 21, 2026 3:41 pm

आज का प्रेरक प्रसंग, मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर……

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

आज का प्रेरक प्रसंग, मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर……

आज का प्रेरक प्रसंग, मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर……

आज का प्रेरक प्रसंग *!! समय की कीमत !!*

कल्पना कीजिए कि आपके पास एक बैंक अकाउंट है और हर रोज सुबह उस बैंक अकाउंट में 86,400 रूपये जमा हो जाते है, जिसे आप उपयोग में ले सकते है। आप रूपयों को बैंक अकाउंट से निकाल कर अपनी तिजोरी में जमा करके नहीं रख सकते। इस बैंक अकाउंट में कैरी फोरवर्ड का सिस्टम नहीं है यानि कि जिन रूपयों को आप उपयोग में नहीं ले पाते, वह रूपये शाम को वापस ले लिए जाते है और आपका अब उन पर कोई अधिकार नहीं रहता। यह बैंक अकाउंट कभी भी बंद हो सकता है। हो सकता है कि कल ही यह बैंक अकाउंट बंद हो जाए या फिर 2 वर्ष बाद या फिर 50 वर्ष बाद। लेकिन इतना तो निश्चित है कि यह बैंक अकाउंट एक दिन जरूर बंद होगा।

ऐसी परिस्थिति में आप क्या करेंगे? जाहिर है आप पूरे के पूरे 86,400 रूपयों का उपयोग कर लेंगे और इन 86,400 रूपयों का उपयोग अच्छे कार्यों के लिए करेंगे क्योंकि यह बैंक अकाउंट कभी भी बंद हो सकता है। क्या आप जानते है कि ऐसा ही एक बैंक अकाउंट हमारे पास होता है जिसका नाम है “जिंदगी (Life)” और इस “जीवन” रुपी बैंक अकाउंट में प्रतिदिन 86,400 सेकंड्स जमा होते है जिनका उपयोग कैसे करना है यह हम पर निर्भर करता है। हम चाहें तो इन 86,400 सेकंड्स का उपयोग बेहतरीन कार्यों के लिए कर सकते है और अगर ऐसा नहीं करते तो यह व्यर्थ हो जाएंगे। यह जीवन रुपी बैंक अकाउंट कभी भी बंद हो सकता है इसलिए देर मत कीजिए आपके जीवन का हर पल अमूल्य है इसलिए समय का सदुपयोग कीजिए।

अगर किसी को भी ऐसा बैंक अकाउंट दे दिया जाए जिसमें रोज 86,400 रूपये जमा हो तो वह व्यक्ति बहुत खुश हो जाएगा और एक रूपया भी व्यर्थ नहीं गवाएंगा। क्या हमारे जीवन के एक सेकंड की कीमत एक रूपये से भी कम है। हम कैसे अपने जीवन की सबसे अनमोल सम्पति को ऐसे ही व्यर्थ गँवा सकते है। खोया हुआ धन फिर कमाया जा सकता है, लेकिन खोया हुआ समय वापस नहीं आता। उसके लिए केवल पश्चाताप ही शेष रह जाता है। हर एक दिन को व्यर्थ गंवाना आत्महत्या करने के समान है। बिना समय प्रबंधन के आज तक कोई भी सफल नहीं हुआ।

यह छोटा सा दोहा, जीवन का सबसे बड़ा मंत्र बता देता है-

काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होयेगी, बहुरी करेगा कब।।

शिक्षा:-
बीते हुए कल को भूल जाइए, उसका आज कोई वजूद नहीं। आज आपका है, आज एक नयी शुरुआत कीजिए। “जो व्यक्ति अपने समय को नष्ट कर देते है, समय उन्हें नष्ट कर देता है।’’

सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।

Today’s inspiring event, on the Maru Sangram News Channel page…

Today’s inspiring event, on the Maru Sangram News Channel page…

Today’s inspiring event

!! Value of Time!!

Imagine that you have a bank account and every morning ₹86,400 is deposited into that account, which you can use. You can’t withdraw the money from the bank account and store it in your safe. This bank account doesn’t have a carry-forward system, meaning that the money you can’t use is withdrawn in the evening, and you no longer have any control over it. This bank account can be closed at any time. It could be tomorrow, or after 2 years, or after 50 years. But one thing is certain: this bank account will be closed one day.

What would you do in such a situation? Obviously, you will use the entire 86,400 rupees and use it for good causes, because this bank account could be closed at any time. Did you know that we have a similar bank account called “Life,” and this “life” bank account accumulates 86,400 seconds every day. How we use them depends on us. If we wish, we can use these 86,400 seconds for good causes, but if we don’t, they will be wasted. This life bank account could be closed at any time, so don’t delay. Every moment of your life is precious, so use your time wisely.

If anyone were given a bank account in which 86,400 rupees were deposited every day, that person would be very happy and would not waste a single rupee. Is one second of our life worth less than one rupee? How can we waste our life’s most precious asset like this? Lost money can be earned again, but lost time cannot be regained. Only regret remains. Wasting each day is like committing suicide. No one has ever succeeded without time management.

This short couplet reveals the greatest mantra of life:

Whatever you have to do tomorrow, do it today, and what you have to do today, now.

It will happen in a moment, but when will you do it again?

Moral:
Forget yesterday; it has no existence today. Today is yours, make a fresh start today. “Those who waste their time, time destroys them.”

Always be happy – what you have is enough.
He who has a happy mind has everything.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts