
निजी सहायक द्वितीय/स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 के दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी करने पर शिक्षा निदेशक का जताया आभार……
निजी सहायक द्वितीय/स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 के दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी करने पर शिक्षा निदेशक का जताया आभार…..
बीकानेर, @MaruSangram। निजी सहायक द्वितीय/स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) हेतु शेड्यूल जारी किए जाने पर राजस्थान स्टेट निजी सहायक संवर्ग संघ, बीकानेर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा श्री सीताराम जाट का आभार व्यक्त किया है।
अध्यक्ष शिव कुमार व्यास, संरक्षक घनश्याम स्वामी, सचिव अर्जुन नाथ सिद्ध तथा वरिष्ठ निजी सचिव पवन कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से जारी वक्तव्य में कहा कि निदेशक के सकारात्मक सहयोग, संवेदनशील कार्यशैली एवं तत्परता के परिणामस्वरूप अभ्यर्थियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सकी है। इससे भर्ती प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा अभ्यर्थियों में उत्साह और विश्वास का वातावरण बना है।
उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी होने से भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे पात्र अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ी है। संघ ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए निदेशक का पुनः आभार व्यक्त करते हुए भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
Expressing gratitude to the Director of Education for releasing the document verification schedule for the Personal Assistant II/Stenographer Recruitment 2024…
Expressing gratitude to the Director of Education for releasing the document verification schedule for the Personal Assistant II/Stenographer Recruitment 2024…
Bikaner, @MaruSangram. The Rajasthan State Private Assistant Cadre Association, Bikaner, expressed its happiness and gratitude to the Director of Secondary Education, Mr. Sitaram Jat, upon the release of the document verification schedule for the Personal Assistant II/Stenographer Recruitment 2024 candidates.
President Shiv Kumar Vyas, Patron Ghanshyam Swami, Secretary Arjun Nath Siddh, and Senior Private Secretary Pawan Kumar Modi, in a joint statement, said that as a result of the Director’s positive cooperation, sensitive approach, and promptness, a long-pending demand of the candidates has been fulfilled. This will accelerate the recruitment process and create an atmosphere of enthusiasm and confidence among the candidates.
They stated that the release of the document verification schedule has paved the way for the next stages of the recruitment process, increasing the hope of eligible candidates receiving early appointments. The union once again expressed its gratitude to the Director for this important decision and expressed its expectation that the recruitment process would be completed in a timely manner.
Staff Officer Dr. Ashok Kumar Sharma was also present on this occasion.
Author: Sarjit Singh







