May 13, 2026 5:00 pm

स्वगणना से जनगणना विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

स्वगणना से जनगणना विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन….

नशा मुक्ति, स्वगणना से जनगणना तथा भारत की सांस्कृतिक चेतना के महान प्रतीक सोमनाथ मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित

स्वगणना से जनगणना विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन…..

बीकानेर, @MaruSangram। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार अनेक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत मुगल आक्रांताओं द्वारा सोमनाथ मंदिर के लूटे जाने से लेकर उसके पुनर्निर्माण तक की कहानी की डॉक्यूमेंट्री फिल्म विद्यार्थियों को दिखाई गई।
इस फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने समझा कि विदेशी आक्रमणकारियों का ध्येय मात्र लूटमार करना नहीं वरन भारत के सांस्कृतिक प्रतीकों पर प्रहार करना भी था।
लौह पुरुष सरदार पटेल के दिशा निर्देशन में सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार भारत की सांस्कृतिक चेतना की पुनर्स्थापना थी।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में स्वगणना से जनगणना विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राज्य सरकार के द्वारा अधिसूचित तिथि 14 मई से 16 जून के मध्य राज्य में जनगणना के प्रथम चरण के लिए स्व गणना की जानी है। विद्यार्थी अपने मोबाइल से किस प्रकार इस स्व गणना को संचालित कर सकते हैं इसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ खुशाल पुरोहित के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के तृतीय चरण में नशा मुक्त युवा राष्ट्र का आधार विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र बीकानेर के डॉ हरमीत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विद्यार्थियों को नशे से मुक्त रहने की प्रेरणा दी। अपने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में पिछले 10 वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि की नशा लत नहीं वरन रोग है और इस रोग का उपचार संभव है।
उन्होंने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नशे के विभिन्न प्रकार, उनसे बनने वाली नशे की सामग्री तथा नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई।

नारकोटिक विभाग से सहायक उप निरीक्षक उड़ी गोदारा ने विद्यार्थियों को सचेत किया कि उनके आसपास भी नशे को बेचने वाले लोगों की सप्लाई चैन विद्यमान हो सकती है। इससे न केवल सावधान रहने की जरूरत है वरन गोपनीय रूप से सरकार को भी इसके बारे में सूचित किया जाना चाहिए।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बबीता जैन ने इस प्रकार के व्याख्यानों की उपदेयता पर प्रकाश डाला एवं अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद व्यापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सरोज बैद एवं डॉ लीला कुमारी ने किया।

A workshop was organized on the topic of self-enumeration through census…

Programs were organized on drug de-addiction, self-enumeration through census, and the Somnath Temple, a great symbol of India’s cultural consciousness.

A workshop was organized on the topic of self-enumeration through census…

Bikaner, @MaruSangram. As directed by the state government, several programs were successfully organized at the Government College, Gangasagar. First, as part of the Somnath Swabhiman Parv, a documentary film depicting the story of the Somnath Temple, from its plunder by Mughal invaders to its reconstruction, was shown to the students.

Through this film, the students understood that the aim of the foreign invaders was not merely plunder but also to attack India’s cultural symbols.

The restoration of the Somnath Temple under the guidance of Iron Man Sardar Patel was a means of restoring India’s cultural consciousness.

In the second phase of the program, a workshop was organized on the topic of self-enumeration through census.

Self-enumeration for the first phase of the census in the state is to be conducted between May 14th and June 16th, as notified by the state government. Dr. Khushal Purohit, Assistant Professor of the college, demonstrated how students can conduct this self-calculation using their mobile phones.

In the third phase of the program, a lecture was organized on the topic “Drug-Free Youth: The Foundation of a Nation.”

Dr. Harmeet Singh of the Drug De-addiction and Rehabilitation Center, Bikaner, speaking as the keynote speaker, inspired students to remain drug-free. Sharing his experience of the past 10 years at the Drug De-addiction and Rehabilitation Center, he stated that drug addiction is not an addiction but a disease, and that it is treatable.

He presented a PowerPoint presentation detailing the various types of drugs, the substances they produce, and the physical and mental side effects of drug abuse, and administered a pledge to the students to remain drug-free.

Uri Godara, Assistant Sub-Inspector from the Narcotics Department, warned students that a supply chain of drug dealers may exist in their immediate vicinity. They should not only be cautious about this, but also confidentially inform the government about it.

College Principal Dr. Babita Jain highlighted the usefulness of such lectures and welcomed and thanked the guests. The program was conducted by Dr. Saroj Baid and Dr. Leela Kumari.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts