
दूल्हे के साथ हंस-हंसकर स्टेज पर खिंचवाईं फोटो, फेरों से पहले गायब हो गई दुल्हन, देखते रह गए मेहमान…..
दूल्हे के साथ हंस-हंसकर स्टेज पर खिंचवाईं फोटो, फेरों से पहले गायब हो गई दुल्हन, देखते रह गए मेहमान…..
कोटा, @MaruSangram। राजस्थान के कोटा के बोरखेड़ा इलाके में हुई इस शादी की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। वजह है दुल्हन का अचानक अपने परिवार सहित गायब हो जाना। दूल्हा स्टेज पर इंतजार करता रह गया, बाराती हैरान रह गए और कुछ देर बाद मामला सीधे थाने तक पहुंच गया। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
दूल्हा पक्ष इसे लाखों की ठगी बता रहा है, जबकि दुल्हन पक्ष का कहना है कि फेरों से पहले दहेज की मांग की गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जयमाला हुई, फोटो खिंचे… फिर अचानक बदला माहौल
जानकारी के मुताबिक, साकेत आवास थेकड़ा निवासी देवेंद्र सिंह की शादी आदर्श नगर की रहने वाली मुस्कान कंवर से तय हुई थी। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से शादी की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा पक्ष का कहना है कि लड़की वालों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने बिना दहेज शादी के लिए हामी भरी थी। इतना ही नहीं, शादी की कई रस्मों और तैयारियों के लिए उन्होंने आर्थिक मदद भी की थी।
परिवार का आरोप है कि हल्दी, मेहंदी, निकासी और बिंदौरी जैसे कार्यक्रमों के लिए करीब 4 लाख रुपए दिए गए थे। शादी समारोह का खर्च भी लड़के वालों ने ही उठाया। देर रात बोरखेड़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह पूरे धूमधाम से चल रहा था। बारात पहुंची, स्वागत हुआ और फिर स्टेज पर जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई। वीडियो और फोटो खिंच रहे थे। मेहमान दोनों को आशीर्वाद दे रहे थे लेकिन इसी बीच अचानक ऐसा मोड़ आया, जिसने सभी को चौंका दिया।
फेरों से पहले गायब हुई दुल्हन
बताया जा रहा है कि जयमाला के बाद दुल्हन फेरों की तैयारी के लिए कमरे में गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद पता चला कि दुल्हन के साथ उसके परिवार के लोग भी मैरिज गार्डन से जा चुके हैं। पहले तो लोगों को लगा कि शायद किसी जरूरी काम से बाहर गए होंगे, लेकिन जब काफी देर तक कोई वापस नहीं आया तो हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष तुरंत दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचकर उनके होश उड़ गए। घर पर ताला लगा हुआ था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया।
दूल्हा पक्ष बोला, शादी के नाम पर ठगी हुई
दूल्हे के पिता स्वरूप सिंह ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम को बेहद प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। उनका कहना है कि लड़की पक्ष ने भरोसा जीतकर शादी तय की और फिर रस्मों के नाम पर पैसे लिए लेकिन फेरों से ठीक पहले अचानक गायब हो जाना साफ तौर पर ठगी की तरफ इशारा करता है। परिवार का आरोप है कि उन्होंने रिश्ते को सम्मान दिया, आर्थिक मदद की और शादी का पूरा खर्च उठाया, लेकिन बदले में उन्हें धोखा मिला। दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना है कि जिस तरह से पूरा परिवार अचानक गायब हुआ, उससे साफ लगता है कि सबकुछ पहले से तय था।
दूसरी तरफ दुल्हन पक्ष के भी गंभीर आरोप हालांकि कहानी का दूसरा पक्ष बिल्कुल अलग है। बोरखेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक, दुल्हन पक्ष ने भी शिकायत दी है, उनका आरोप है कि फेरों से ठीक पहले दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान जेवर और अन्य सामान को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी।
मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि विवाद की स्थिति बन गई। दुल्हन पक्ष का दावा है कि बढ़ते तनाव और कथित दहेज मांग के बाद उन्होंने शादी आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।
पुलिस बोली- मामला सिर्फ भागने का नहीं
बोरखेड़ा थाने के हेड कांस्टेबल हनुमान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला दोनों पक्षों के विवाद से जुड़ा लग रहा है। उनके मुताबिक, फेरों से पहले जेवर को लेकर बहस हुई थी। मौके पर समझाइश भी की गई, लेकिन बात नहीं बनी, वहीं थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई शादी के नाम पर कोई धोखाधड़ी हुई या फिर विवाद के कारण शादी टूट गई।
इस पूरे घटनाक्रम ने शादी में पहुंचे मेहमानों को भी हैरान कर दिया। मैरिज गार्डन में मौजूद लोगों के बीच देर रात तक सिर्फ इसी घटना की चर्चा होती रही।
The bride, who was smiling and posing for photos with the groom on stage, disappeared before the wedding rituals, leaving guests stunned…
Kota, @MaruSangram. This wedding, which took place in the Borkheda area of Kota, Rajasthan, is now being discussed everywhere. The reason is the bride’s sudden disappearance along with her family. The groom was left waiting on the stage, the wedding party was shocked, and after some time, the matter reached the police station. Now, both parties are making serious allegations against each other regarding this entire incident.
The groom’s side is calling it a fraud of lakhs of rupees, while the bride’s side says that a dowry was demanded before the wedding rituals. The police are investigating the entire matter.
The garland ceremony took place, photos were taken… then the situation suddenly changed.
According to information, Devendra Singh, a resident of Saket Awas Thekra, was engaged to Muskan Kanwar, a resident of Adarsh Nagar. Both families had been preparing for the wedding for a long time. The groom’s side claims that due to the girl’s financial situation, they agreed to a dowry-free marriage. Furthermore, they also provided financial assistance for various wedding rituals and preparations.
The family alleges that approximately 4 lakh rupees were spent for ceremonies such as Haldi, Mehendi, Nikaasi, and Bindori. The groom’s side also bore the expenses of the wedding ceremony. The wedding ceremony was underway with great pomp and show at a marriage garden in Borkheda late at night. The wedding procession arrived, was welcomed, and then the garland ceremony was completed on stage. Videos and photos were being taken. Guests were blessing the couple, but suddenly, a twist occurred that shocked everyone.
Bride Disappears Before the Wedding Ceremonies
It is reported that after the garland ceremony, the bride went to her room to prepare for the wedding. When she did not return for a long time, the family began searching for her. After some time, they discovered that the bride and her family had left the wedding garden. At first, people thought they might have gone out on some important business, but when no one returned for a long time, panic broke out. The groom’s family immediately rushed to the bride’s house, but were shocked. The house was locked. Despite knocking for a long time, no one answered. The matter was then brought directly to the police.
The groom’s side alleges that they were deceived in the name of marriage.
The groom’s father, Swaroop Singh, alleges that the entire incident was meticulously planned. He says that the bride’s side secured their trust, arranged the marriage, and then took money for the rituals. However, their sudden disappearance just before the wedding rituals clearly points to fraud. The family alleges that they respected the relationship, provided financial support, and bore the entire wedding expenses, but were betrayed. The groom’s side says that the sudden disappearance of the entire family clearly indicates a pre-planned arrangement.
On the other hand, the bride’s side also makes serious allegations, although the other side of the story is completely different. According to the Borkheda police station, the bride’s side has also filed a complaint, alleging that the groom’s side demanded dowry just before the wedding. It is reported that during the wedding, there was an argument between the two families regarding jewelry and other items.
The matter gradually escalated to a point of conflict. The bride’s side claims that due to the growing tension and the alleged dowry demand, they decided not to proceed with the wedding.
Police say it’s not just about running away.
Head Constable Hanuman of Borkheda police station stated that the initial investigation suggests a dispute between the two parties. He stated that an argument over jewelry occurred before the wedding. Counseling was attempted on the spot, but the matter was not resolved. Station House Officer Anil Kumar Taylor stated that complaints have been received from both parties and the entire matter is being investigated. Police are now trying to determine whether a fraud was committed in the name of marriage or whether the marriage was called off due to a dispute.
This entire incident shocked even the guests who had attended the wedding. This incident was the only topic of discussion among the people present in the marriage garden till late night.
Author: Sarjit Singh







