

खाजूवाला में पुलिसिया आतंक का आरोप, एक लाख नहीं दिए तो फंसाने की धमकी का गम्भीर आरोप…..
खाजूवाला में पुलिसिया आतंक का आरोप, एक लाख नहीं दिए तो फंसाने की धमकी का गम्भीर आरोप…..
बीकानेर/खाजूवाला, @MaruSangram। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक अनुसूचित जाति के होटल संचालक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर अवैध वसूली, झूठे मुकदमे दर्ज करने, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने जैसे बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।
मामला उजागर होने के बाद मजहबी सिख समाज सहित एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक संगठनों में भारी आक्रोश है।
रेड के नाम पर दबाव, खाली हाथ मिली तलाशी
परिवादी राजेंद्र सिंह का आरोप है कि 1 जुलाई 2025 को खाजूवाला पुलिस ने उनके होटल पर रेड डाली, लेकिन तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें ‘दो नंबर का काम’ करने वाला बताते हुए अवैध वसूली का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
एक लाख नहीं दिए तो फंसाने की धमकी
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने खुले तौर पर एक लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। परिवादी पक्ष का दावा है कि पैसे एक तीसरे व्यक्ति के जरिए लिए गए, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
बरामदगी पर बड़ा सवाल, कोर्ट तक पहुंचा मामला
राजेंद्र सिंह का कहना है कि इसके बावजूद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया और जिस स्थान पर बरामदगी दिखाई गई, उस वक्त वे पुलिस के साथ होटल में मौजूद थे। इस संबंध में एक पुलिसकर्मी द्वारा न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश तक जारी हो चुके हैं।
जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप
संगठनों का आरोप है कि जब परिवादी ने राजीनामा करने से इनकार किया तो पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर एक अन्य व्यक्ति को भी कथित तौर पर झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया।
जमीन विवाद में भी पुलिस पर दबाव की भूमिका
मामले में एक पुराने जमीन विवाद को लेकर भी पुलिस पर पक्षपात और दबाव की राजनीति का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बिना जमीन मालिक की मौजूदगी के एफआईआर दर्ज करवाई गई, जिसे बाद में गलत पाए जाने पर बंद करना पड़ा।
संगठनों का दो टूक अल्टीमेटम
अखिल राजस्थान मजहबी सिख महासभा और अन्य संगठनों ने साफ शब्दों में कहा है कि सभी मामलों की जांच किसी वरिष्ठ और निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए
आरोपित पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया जाए।
मामलों में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएं
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में
इतने गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है, जिससे पूरे प्रकरण पर संदेह और गहराता जा रहा है।
Allegations of Police Brutality in Khajuwala, Serious Accusations of Threatening to Frame if One Lakh Rupees Not Paid…
Allegations of Police Brutality in Khajuwala, Serious Accusations of Threatening to Frame if One Lakh Rupees Not Paid…
Bikaner/Khajuwala, @MaruSangram. A case has emerged from the Khajuwala area of Bikaner district that raises serious questions about the functioning of the police. A hotel owner belonging to the Scheduled Caste community has leveled extremely serious allegations against local police officers, including illegal extortion, filing false cases, assault, and using casteist slurs.
Following the revelation of the incident, there is widespread anger among the Sikh community, as well as SC-ST, OBC, and minority organizations.
Pressure Under the Guise of a Raid, Search Yields Nothing
The complainant, Rajendra Singh, alleges that on July 1, 2025, the Khajuwala police raided his hotel, but no objectionable material was found during the search. Despite this, police officers allegedly started pressuring him for illegal extortion, accusing him of engaging in “illegal activities.”
Threatened with Framing if One Lakh Rupees Not Paid
It is alleged that the policemen openly demanded one lakh rupees and threatened to frame him in a false case if the money was not paid. The complainant claims that the money was taken through a third person, and a video recording of this transaction also exists.
Serious Questions About the Seizure, Case Reaches Court
Rajendra Singh says that despite this, a case was registered against him under the NDPS Act, and the place where the seizure was shown to have taken place was where he was present with the police at the time. Based on a statement given in court by a police officer in this regard, orders have even been issued to register an FIR against the police officers.
Allegations of Casteist Slurs and Assault
The organizations allege that when the complainant refused to compromise, the police used casteist slurs and assaulted him. When another person protested, he was also allegedly framed in a false case. Police Accused of Bias and Pressure in Land Dispute
In this case, the police have also been accused of bias and political pressure in connection with an old land dispute. It is alleged that an FIR was registered without the presence of the landowner, which later had to be closed after it was found to be false.
Organizations Issue a Clear Ultimatum
The All Rajasthan Mazhabi Sikh Mahasabha and other organizations have clearly stated that all cases should be investigated by a senior and impartial officer.
The accused police officers should be immediately suspended.
Sections of the SC/ST Act Should Be Added to the Cases
The organizations have warned that if justice is not served, a statewide agitation will be launched.
Police Silence Under Scrutiny
Despite such serious allegations, the police administration has not yet given any clear response, which is further deepening the suspicion surrounding the entire incident.
Author: Sarjit Singh







