October 8, 2025 1:15 am

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक……

Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक……

बीकानेर, @MaruSangram। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एक अक्टूबर को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। उनके द्वारा विधायक सेवा केंद्र (बीकानेर पश्चिम) के उद्घाटन समारोह के संदर्भ में तैयारियों को लेकर रविवार को दोपहर 2.00 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर आगमन पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा बीकानेर के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

व्यास ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र (बीकानेर पश्चिम) के उद्घाटन अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष का सान्निध्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इससे संगठन में नई कार्यशैली और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्साह और अनुशासन के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित हों।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर का बीकानेर आगमन संगठन के लिए गौरव का अवसर है और इस कार्यक्रम से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि तैयारी बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, संपत पारीक, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुनीता हटीला, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, जोगेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार व्यास, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, कपिल पारीक, आदित्य सिंह भाटी, मुकेश बन, निशांत गौड़, राजेंद्र जीनगर, राधा खत्री, इंदु वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pre-preparatory meeting held at BJP Division Office for State President Madan Rathore’s visit to Bikaner

Pre-preparatory meeting held at BJP Division Office for State President Madan Rathore’s visit to Bikaner…

Bikaner, @MaruSangram. BJP State President Madan Rathore will be visiting Bikaner on October 1st. A pre-preparatory meeting was held at the BJP Division Office, Bikaner, on Sunday at 2:00 pm to discuss preparations for the inauguration ceremony of the MLA Seva Kendra (Bikaner West).

On BJP State President Madan Rathore’s arrival in Bikaner, MLA Jethananand Vyas said that this visit of the State President is organizationally significant for Bikaner. Under his leadership, the party is moving forward with new energy and strength.

Vyas said that the presence of the State President at the inauguration of the MLA Seva Kendra (Bikaner West) will be inspiring for the party workers. This will lead to concrete steps towards establishing a new working style in the organization and better communication with the public.

He called on the workers to attend in large numbers with enthusiasm and discipline to welcome State President Madan Rathore and make the event historic.

District President Suman Chhajed said that
State President Madan Rathore’s arrival in Bikaner is a proud moment for the organization and will inject new energy into organizational activities in the region.

Media Coordinator Kamal Gehlot stated that former District President Satyaprakash Acharya, Sampat Pareek, District General Secretary Shyam Singh Hadla, Rajendra Panwar, Kaushal Sharma, District Vice President Bhupendra Sharma, Sarita Nahata, District Minister Sunita Hatila, Vinod Karol, District Treasurer Gopal Agarwal, Chandraprakash Gehlot, Manjusha Bhaskar, Jogendra Sharma, Chandrashekhar Sharma, Ramkumar Vyas, Front President Chandramohan Joshi, Mandal President Mukesh Saini, Kapil Pareek, Aditya Singh Bhati, Mukesh Ban, Nishant Gaur, Rajendra Jinagar, Radha Khatri, Indu Verma, and many other workers were present at the preparatory meeting.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts