

“श्वास में शांति, ध्यान में आनंद – आनापानसति की ओर एक कदम”
“श्वास में शांति, ध्यान में आनंद – आनापानसति की ओर एक कदम”…..
बीकानेर, @MaruSangram। जीवन की आपाधापी और तनावपूर्ण वातावरण के बीच जब मन को शांति की तलाश होती है, तब ध्यान ही वह साधना है जो हमें भीतर से जोड़ती है। इसी पावन उद्देश्य को लेकर प्रीति क्लब, बीकानेर द्वारा एक विशेष आनापानसति ध्यान कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी सदन में किया गया।
इस एक घंटे के सत्र में बेंगलुरु से श्रीमती मेनका बागड़ी और अहमदाबाद से श्रीमती शीलू कर्णानी विशेष रूप से वक्ता के रूप में बीकानेर पधारे। दोनों ने सहज भाषा और आत्मीय भाव से आनापानसति ध्यान की अद्भुत विधि सबके सामने रखी।
उन्होंने समझाया कि आनापानसति का अर्थ है, श्वास पर जागरूकता।
जब हम आती-जाती सांस को बस साक्षी भाव से देखते हैं,
तो मन शांत होता है, तनाव मिटता है और भीतर आनंद का उदय होता है।
दोनों वक्ताओं ने अपने निजी अनुभव भी साझा किए और ध्यान साधना के लाभों को गहराई से समझाया। उपस्थित जनों ने भी अपने मन के प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर उन्होंने बड़ी सहजता और कुशलता से दिया।
क्लब अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने बताया कि आज सभी सदस्यों ने बड़ी रुचि से भाग लिया और ध्यान के बाद उनके चेहरे पर एक अद्भुत शांति और प्रसन्नता झलक रही थी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की उत्साही उपस्थिति की सराहना की।
सचिव रघुवीर झॅंवर, जिन्होंने इस कार्यक्रम का कुशल संचालन भी किया। ओर कहा– आनापानसति ध्यान की यह साधना आने वाले दिनों में हम सबके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
प्रतिदिन कुछ पल सांस पर सजग रहते हुए जीने से हमारा जीवन अधिक संतुलित, शांत और आनंदमय बनेगा। प्रीति क्लब आगे भी ऐसे समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कोषाध्यक्ष बृजमोहन चांडक ने माहेश्वरी सदन ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और बताया कि सदन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन और व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से जुगल राठी (अध्यक्ष, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल), दाउलाल बिन्नानी, रमेश चांडक, शशि बिहानी, आनंद चांडक, भवानी शंकर राठी, मनोज बिहानी, राकेश जाजू, अरुण करनानी, बलकिशन थिरानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
महिला शक्ति में किरण झॅंवर, प्रिया झॅंवर, सुनीता पेड़ीवाल, अनु पेड़ीवाल, शशि कोठारी, विभा बिहानी और अन्य अनेक बहनों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम का सार यही रहा कि
ध्यान केवल साधना नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक विधा है। श्वास पर सजग रहना ही सच्चे सुख, शांति और आत्मबल का मार्ग है।
“Peace in breathing, joy in meditation – a step towards Anapanasati”
“Peace in breathing, joy in meditation – a step towards Anapanasati”…..
Bikaner, @MaruSangram. When the mind is looking for peace amidst the hustle and bustle of life and the stressful environment, then meditation is the only practice that connects us from within. With this sacred purpose, a special Anapanasati meditation program was organized by Preeti Club, Bikaner in Maheshwari Sadan.
In this one-hour session, Mrs. Menaka Bagdi from Bangalore and Mrs. Sheelu Karnani from Ahmedabad came to Bikaner as special speakers. Both of them presented the wonderful method of Anapanasati meditation in front of everyone in a simple language and in a friendly manner.
They explained that Anapanasati means awareness on breathing.
When we simply watch the incoming and outgoing breath with a witness attitude,
The mind becomes calm, stress disappears and joy arises within.
Both the speakers also shared their personal experiences and explained the benefits of meditation in depth. The people present also asked questions of their mind, which they answered very easily and efficiently.
Club President Gopi Kishan Pediwal said that today all the members participated with great interest and after meditation, an amazing peace and happiness was visible on their faces. He especially appreciated the enthusiastic presence of women.
Secretary Raghuveer Jhawar, who also conducted this program efficiently. And said – This practice of Anapanasati meditation will prove to be very beneficial for all of us in the coming days.
Living a few moments every day by being aware of the breath will make our life more balanced, peaceful and joyful. Preeti Club will continue to organize such socially useful programs in future as well.
Treasurer Brijmohan Chandak expressed his gratitude to Maheshwari Sadan Trust and said that the house gave full cooperation in making this program successful.
On this occasion, many dignitaries and business representatives of the society were present, prominent among whom were Jugal Rathi (President, Bikaner Vyapar Udyog Mandal), Daulaal Binani, Ramesh Chandak, Shashi Bihani, Anand Chandak, Bhavani Shankar Rathi, Manoj Bihani, Rakesh Jaju, Arun Karnani, Balkishan Thirani and a large number of dignitaries.
In Mahila Shakti, Kiran Jhawar, Priya Jhawar, Sunita Pediwal, Anu Pediwal, Shashi Kothari, Vibha Bihani and many other sisters made the program successful with their presence.
The essence of this program was that
Meditation is not just a sadhana, but a way of living life. Being aware of breathing is the path to true happiness, peace and self-confidence.
Author: Sarjit Singh







