April 17, 2026 5:04 pm

एसआई भर्ती रद्द करें या नहीं, इस बारे में सरकार ने पहले एजी से राय ली, बाद में कमेटी का गठन किया..!!

Sarjit Singh

Sarjit Singh

एसआई भर्ती रद्द करें या नहीं, इस बारे में सरकार ने पहले एजी से राय ली, बाद में कमेटी का गठन किया..!!

एसआई भर्ती रद्द करें या नहीं, इस बारे में सरकार ने पहले एजी से राय ली, बाद में कमेटी का गठन किया..!!

जयपुर, @MaruSangram। कमेटी के रिपोर्ट देने का समय तय नहीं; सब इंस्पेक्टर्स की ट्रेनिंग भी जल्द पूरी होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती को निरस्त किया जाए या नहीं, इसको लेकर राज्य सरकार ने कमेटी गठित की है। कमेटी की पहली बैठक अगले सप्ताह हो सकती है। सरकार ने कमेटी का गठन करने से करीब दस दिन पहले ही एजी की राय ली थी। सूत्रों की मानें तो एजी की राय में कहा गया था कि परीक्षा वापस करवा ली जाए।

साथ ही उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए जो इस परीक्षा में बैठे थे। इस राय के बाद राज्य सरकार ने छह मंत्रियों की कमेटी का गठन कर दिया।

कमेटी कब तक रिपोर्ट देगी यह समय तय नहीं किया गया है, जबकि आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे एसआई की ट्रेनिंग जल्द पूरी होने वाली है। ऐसे में कमेटी को जल्द से जल्द निर्णय लेना होगा।

सारण से पूछताछ में 4 ट्रेनी एसआई के नाम सामने आए

पेपर लीक माफिया गोपाल सारण की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ट्रेनिंग ले रहे चार ट्रेनी एसआई एसओजी रडार पर हैं।

सारण ने पूछताछ में बताया कि परिचित के माध्यम से चार ट्रेनी एसआई को पेपर पहुंचाया था। अब इन चारों को गिरफ्तार किया जाएगा। अब तक 42 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार हो चुके हैं। करीब पांच ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की भूमिका पहले से ही संदिग्ध है।

फैसला जल्द लेंगे : बेढम

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मामले में सरकार ने कमेटी गठित की है। अभ्यर्थियाें के हित में न्याय संगत फैसला लेंगे। जल्द ही चर्चा कर कमेटी की मीटिंग करेंगे।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts