
बच्चों व युवाओं ने मिलकर के पर्यावरण जागरूकता प्रभात रैली
नन्हे मुन्ने बच्चों सहित युवाओं ने मिलकर पर्यावरण जागरूकता प्रभात रैली निकाल दिया यह संदेश…..
बीकानेर, @MaruSangram। युवा भारत पतंजलि योग समिति, बीकानेर के तत्वाधान में बाबा रामदेव पार्क में चल रहे नि:शुल्क योग एवं खेल-कूद संस्कार शिविर के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में छोटे-छोटे बच्चों व युवाओं ने मिलकर के पर्यावरण जागरूकता प्रभात रैली का आयोजन किया।
शिविर के संचालक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में छोटे-छोटे बच्चों व युवाओं ने बाबा रामदेव पार्क से होते हुए आस-पास के विभिन्न गली मौहल्लों से प्रभात रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण हेतु हाथों में छोटे-छोटे पेड़-पौधे, तख्तियां व बैनर लेकर पेड़ लगाओ भूमि बचाओ, बंजर धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार, पर्यावरण को बचाना है धरती को स्वर्ग बनाना है, प्रदूषण मुक्त, जल संरक्षण आदि विभिन्न पर्यावरण संरक्षण के संदेश व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई (पेंटिंग) चित्रकला की तख्तियां हाथों में लिए व जागरूकता नारों से आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर युवा प्रभारी भवानीशंकर सांखला विकास जोशी, गुड्डी सांखला, हेमलता सांखला, शोभा कच्छावा, खुशी सांखला, हर्षिता, गौरी जोशी, सोनू सांखला, रीतू जोशी, अर्पिता हर्ष, योगिता सांखला, तुलसी सांखला, भौमिक शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
Children and youth together organized an environmental awareness morning rally
Youngsters along with small children organized an environmental awareness morning rally and gave this message…..
Bikaner, @MaruSangram. Under the aegis of Yuva Bharat Patanjali Yoga Samiti, Bikaner, small children and youth organized an environmental awareness morning rally today on the occasion of World Environment Day as part of the ongoing free yoga and sports sanskar camp in Baba Ramdev Park.
Camp director Nandkishore Gehlot said that today on the occasion of World Environment Day, small children and youths took out a morning rally from Baba Ramdev Park through various nearby streets and localities, carrying small trees, placards and banners in their hands for environmental protection – Plant trees, save land, the barren land calls out, beautify it by planting trees, we have to save the environment, make the earth a heaven, pollution free, water conservation etc. Various messages for environmental protection and carrying placards of painting made by small children with their own hands and awareness slogans, they gave the message of environmental awareness to the general public.
On this occasion, youth in-charge Bhavani Shankar Sankhla, Vikas Joshi, Guddi Sankhla, Hemlata Sankhla, Shobha Kachhwa, Khushi Sankhla, Harshita, Gauri Joshi, Sonu Sankhla, Ritu Joshi, Arpita Harsh, Yogita Sankhla, Tulsi Sankhla, Bhoomik Sharma etc were present.
Author: Sarjit Singh







