

झुंझनु समाचार
पुलिस ने फिरौती मांगने वाले 10 बदमाशो का बीच बाजार में जुलूस निकलवाया, व्यापारी से माफी भी मंगवाई.…
झुंझुनूं, @MaruSangram। झुंझुनूं में पुलिस ने मंगलवार को 10 बदमाशों का बीच बाजार में जुलूस निकाला। इनमें 4 बदमाश व्यापारियों से 50 लाख की फिरौती मांगने वाले थे, वहीं 6 बदमाशों ने एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
50 लाख की फिरौती मांगी थी, 4 बदमाशों से माफी मंगवाई
झुंझुनूं जिले के गुढ़ा कस्बे के भोड़की चौराहे पर कुछ बदमाशों ने किराना व्यापारी पर फायरिंग कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

डीएसपी मनोज गुप्ता ने बताया- पुलिस ने चार आरोपियों रवि, देवेंद्र, संजय और मोहित को सोमवार की शाम गिरफ्तार किया गया था।
मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर ले जाने से पहले बदमाशों को बाजार में घुमाया गया। इस दौरान थाने से लेकर गुढ़ा बस स्टैंड के बाजार में करीब 20 मिनट तक बदमाशों को हाथ जोड़कर पैदल घूमे। उनके पैर में पट्टी बंधी हुई थी और वे व्यापारियों से माफी मांग रहे थे।
गौरतलब है कि इन बदमाशों ने ने पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बनाते हुए फायरिंग के बाद पचास लाख रुपए की फिरौती मांगी थी और फिरौती नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
पर्ची में लिखा था- भाईचारा जिंदाबाद
व्यापारी को थमाई गई पर्ची में लिखा था- मैं कपिल शूटर 50 लाख रुपए और मेरे दो भाइयों का राजीनामा आप समय के साथ कर दीजिए। नहीं तो आपको इस दुनिया से विदाई लेनी पड़ेगी। आपके परिवार को दुख के दिन देखने पड़ेंगे। संजू भार्गव, गुजरवास, जय भगतसिंह ग्रुप, भाईचारा जिंदाबाद।

Jhunjhunu News
The police took out a procession of 10 criminals who demanded ransom in the middle of the market, also made them apologize to the businessman….
Jhunjhunu, @MaruSangram. In Jhunjhunu, the police took out a procession of 10 criminals in the middle of the market on Tuesday. Among these, 4 criminals were going to demand a ransom of 50 lakhs from the traders, while 6 criminals killed a young man by beating him with sticks.
50 lakhs ransom was demanded, 4 criminals were made to apologize
At Bhodki intersection of Gudha town of Jhunjhunu district, some criminals fired at a grocery businessman and demanded a ransom of 50 lakh rupees.
DSP Manoj Gupta said – Police arrested four accused Ravi, Devendra, Sanjay and Mohit on Monday evening.
The criminals were paraded in the market before being taken to court on Tuesday. During this, the miscreants walked with folded hands from the police station to the market of Gudha bus stand for about 20 minutes. Their legs were bandaged and they were apologizing to the traders.
It is worth mentioning that these miscreants had demanded a ransom of Rs 50 lakh after firing while pressuring to compromise in the old case and had warned of dire consequences if the ransom was not paid.
It was written in the slip – Brotherhood Zindabad
It was written in the slip handed over to the businessman – I am Kapil Shooter, 50 lakh rupees and you settle the matter of my two brothers with time. Otherwise you will have to bid farewell to this world. Your family will have to see sad days. Sanju Bhargava, Gujravas, Jai Bhagat Singh Group, Brotherhood Zindabad.

