October 3, 2026 3:59 am

वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता के योगदान को किया याद…..

वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता के योगदान को किया याद…..

वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता के योगदान को किया याद…..

बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से सूचना केंद्र में हुआ आयोजन

बीकानेर, @MaruSangram। वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित के निधन पर शुक्रवार को सूचना केंद्र में बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों ने राजपुरोहित के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए योगदान को याद किया।

सभा में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि अशोक राजपुरोहित केवल एक सिद्धहस्त पत्रकार ही नहीं, बल्कि बेहतरीन इंसान भी थे। उन्होंने पत्रकारिता को महज पेशे के रूप में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और मिशन के रूप में निभाया। अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी।

वक्ताओं ने कहा कि राजपुरोहित का सहज, मिलनसार और आत्मीय व्यवहार उन्हें सभी से अलग पहचान देता था। वे पत्रकारिता की बारीकियों को समझने वाले अनुभवी पत्रकार थे और नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए भी मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहे।

श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने कहा कि अशोक राजपुरोहित ने सही मायनों में पत्रकारिता को जिया। उनका निधन बीकानेर के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सभी ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारू, बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भवानी जोशी, जय नारायण बिस्सा, अनुराग हर्ष, वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा, नीरज जोशी, लोकेंद्र सिंह तोमर, प्रमोद आचार्य, जय भगवान उपाध्याय, मनमोहन अग्रवाल, रवि बिश्नोई, बृजमोहन रामावत, श्याम ओझा, पवन भोजक, रमेश बिस्सा, जितेंद्र व्यास, मोहम्मद अली पठान, अतुल आचार्य, कुलदीप चारण, कौशलेश गोस्वामी, बलदेव रंगा, मनीष पारीक, रवि पुगलिया, धीरज जोशी, विक्रम जागरवाल, राजेश ओझा, शिव भादाणी, संजय स्वामी, सरजीत सिंह, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ हरिशंकर आचार्य तथा जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य पत्रकार मौजूद रहे।

Recent Posts