August 5, 2026 6:42 am

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रीडूंगरगढ़ के 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल…..

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में पुंदलसर निवासी 22 वर्षीय युवक लालसिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रीडूंगरगढ़ के 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल…..

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रीडूंगरगढ़ के 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल…..

बीकानेर, @MaruSangram। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पुंदलसर गांव में सोमवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय लालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, पुंदलसर निवासी लालसिंह पुत्र स्व. माधोसिंह श्रीडूंगरगढ़ स्थित एक गैस एजेंसी में कार्यरत था। सोमवार शाम ड्यूटी पूरी कर लौटते समय वह अपने गांव के ही मित्र मानसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर पुंदलसर जा रहा था।

बीदासर रोड पर सालासर फांटा के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मां का था इकलौता सहारा
लालसिंह के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। बड़ा भाई बाहर नौकरी करता है और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। ऐसे में लालसिंह ही अपनी बुजुर्ग विधवा मां का एकमात्र सहारा था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां बेसुध हो गई और पूरे गांव में मातम छा गया।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक के चाचा पदमसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Tragic road accident in Bikaner: 22-year-old youth from Sridungargarh dies, companion seriously injured…

Tragic road accident in Bikaner: 22-year-old youth from Sridungargarh dies, companion seriously injured…

Bikaner, @MaruSangram. In a tragic road accident that occurred on Monday evening in Pundalsar village of the Sridungargarh area, 22-year-old Lal Singh died on the spot, while his companion, Man Singh, was seriously injured. Following the accident, the injured youth was referred to Bikaner after first aid. The incident sent shockwaves through the village.

According to reports, Lal Singh, son of the late Madho Singh, a resident of Pundalsar, was working at a gas agency in Sridungargarh. While returning from duty on Monday evening, he was traveling to Pundalsar on a bike with his friend, Man Singh, from the same village.

A truck coming from the opposite direction hit the bike near Salasar Fanta on Bidasar Road. The collision was so severe that Lal Singh died on the spot, while Man Singh was seriously injured.

He was his mother’s sole support.
Lal Singh’s father had already passed away. His elder brother works abroad, and both sisters are married. Consequently, Lal Singh was his elderly, widowed mother’s sole support. Upon receiving the news of her son’s death, the mother fainted, and the entire village was plunged into mourning.

Case filed against truck driver
The deceased’s uncle, Padam Singh, has filed a police report, accusing the truck driver of negligent driving. The police have registered a case and begun an investigation. The body will be handed over to the family after the post-mortem.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts