August 5, 2026 6:42 am

नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.432 किलो अफीम जब्त, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत तस्कर गिरफ्तार….

बीकानेर के नाल थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर Maru Sangram News पर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.432 किलो अफीम जब्त, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत तस्कर गिरफ्तार….

नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.432 किलो अफीम जब्त, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत तस्कर गिरफ्तार….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिले की नाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 किलो
432 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।

पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
नाल रेंज के आईजी ओमप्रकाश एवं बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह और सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान फलौदी के खारा निवासी विकास बिश्नोई के कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि पिछले एक महीने में नाल थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार नाकाबंदी, गश्त और विशेष अभियान जारी रहेंगे।

Maru Sangram News लगातार आपको बीकानेर और राजस्थान की हर बड़ी खबर सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

Naal Police in a major operation, seizing 2.432 kg of opium, and arresting a smuggler under Operation Neelkanth.

Nal Police in a major operation, seizing 2.432 kg of opium, and arresting a smuggler under Operation Neelkanth.

Bikaner, @MaruSangram. The Naal police station in Bikaner district has achieved a major success under Operation Neelkanth, a campaign against illegal drugs, by seizing 2 kg 432 grams of illegal opium.

The police have arrested a smuggler and registered a case against him under the NDPS Act.

The operation was carried out under the direction of Naal Range IG Om Prakash and Bikaner SP Mridul Kachhwa. Under the supervision of ADSP Chakravarti Singh and CO Himanshu Sharma, a police team led by Station House Officer Vikas Bishnoi searched a suspicious vehicle during a blockade.

During the search, 2 kg 432 grams of illegal opium was recovered from Vikas Bishnoi, a resident of Khara, Phalodi. Police arrested the accused at the scene.

Preliminary interrogation indicated the accused’s involvement in a drug trafficking network. Police are now investigating this entire network and are searching for other suspects.

Station Officer Vikas Vishnoi stated that this is the fourth major drug action by the Naal police station in the past month. Blockades, patrols, and special operations will continue to effectively curb the drug trade in the area.

Maru Sangram News will continue to bring you every major news from Bikaner and Rajasthan first.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts