August 27, 2026 3:54 pm

‘रंगरूड़ौ राजस्थान’ में सजेगा लोक संस्कृति का भव्य रंगमंच, 40 फीट मूंछ और विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी रहेंगी मुख्य आकर्षण……

‘रंगरूड़ौ राजस्थान’ कार्यक्रम में राजस्थान की लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 40 फीट मूंछ, विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी, लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां और पारंपरिक संस्कृति आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

‘रंगरूड़ौ राजस्थान’ में सजेगा लोक संस्कृति का भव्य रंगमंच, 40 फीट मूंछ और विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी रहेंगी मुख्य आकर्षण……

‘रंगरूड़ौ राजस्थान’ में सजेगा लोक संस्कृति का भव्य रंगमंच, 40 फीट मूंछ और विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी रहेंगी मुख्य आकर्षण…..

‘रंगरूड़ौ राजस्थान’ में सजेगा लोक संस्कृति का भव्य रंगमंच, 40 फीट मूंछ व विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी बनेंगी आकर्षण

2 अगस्त को श्री हनुमान मंदिर, लूणकरनसर में होगा भव्य समापन समारोह, मुख्य अतिथि होंगे इतिहासकार राजवीर सिंह चलकोई

Rajasthani Bhasha

लूणकरनसर/बीकानेर, @MaruSangram। पंडित जी फाउंडेशन फॉर कल्चरल हेरिटेज ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय राजस्थानी सांस्कृतिक महोत्सव ‘रंगरूड़ौ राजस्थान’ का भव्य समापन रविवार, 2 अगस्त को श्री हनुमान मंदिर प्रांगण, लूणकरनसर में सायं 5:00 बजे होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी भाषा, लोककला, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक उसके गौरव को पहुँचाना है।

कार्यक्रम संयोजक राम शर्मा ने बताया कि समापन समारोह में राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं को लोकगीत, लोकनृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मंचित किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं को अपनी मातृभाषा, संस्कृति और परम्पराओं से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।

ट्रस्ट के संस्थापक स्वरूप पंचारिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात इतिहासकार श्री राजवीर सिंह चलकोई होंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. हरिमोहन सारस्वत ‘रूंख’, डॉ. गजादान चारण ‘शक्तिसुत’, राज बिजारणीया, श्री देवीलाल महीया, छैलू चारण, रामजी लाल घोड़ेला एवं ओंकारनाथ योगी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, लोक कलाकार, संस्कृति प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। आयोजन में राजस्थानी मोटियार परिषद, बीकानेर का विशेष सहयोग रहेगा।

समारोह के प्रमुख आकर्षणों में 40 फीट लंबी मूंछों की विशेष प्रदर्शनी, विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी की प्रदर्शनी, राजस्थानभर से आए कलाकारों की राजस्थानी साफ़ा प्रतियोगिता, राजस्थानी संस्कृति सम्मान समारोह तथा मनमोहक लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहेंगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।

स्वरूप पंचारिया ने सभी संस्कृति प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महाउत्सव को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से पुरुषों से धोती-कुर्ता एवं राजस्थानी साफ़ा तथा महिलाओं से पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में पधारने का आग्रह किया।

आयोजकों का कहना है कि ‘रंगरूड़ौ राजस्थान’ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थानी अस्मिता, लोक संस्कृति और गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का जनआंदोलन है। समापन समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

A grand folk culture festival will be staged at ‘Rangrudo Rajasthan’, with a 40-foot moustache and the world’s largest turban as the main attractions.

A grand folk culture festival will be staged at ‘Rangrudo Rajasthan’, with a 40-foot moustache and the world’s largest turban as the main attractions.

A grand folk culture festival will be staged at ‘Rangrudo Rajasthan’, with a 40-foot moustache and the world’s largest turban as the main attractions.

A grand closing ceremony will be held on August 2nd at the Shri Hanuman Temple, Lunkaransar, with historian Rajveer Singh Chalkoi as the chief guest.

Lunkaransar/Bikaner, @MaruSangram. The grand closing ceremony of the five-day Rajasthani cultural festival ‘Rangrudo Rajasthan’, organized under the auspices of the Pandit Ji Foundation for Cultural Heritage Trust, will be held on Sunday, August 2nd at 5:00 pm in the Shri Hanuman Temple premises, Lunkaransar. The program aims to preserve, promote, and promote Rajasthani language, folk art, culture, and its rich heritage, and to convey its glory to the new generation.

Program coordinator Ram Sharma stated that the closing ceremony will showcase Rajasthan’s rich folk traditions through folk songs, folk dances, and colorful cultural presentations. This event is a meaningful effort to connect youth with their mother tongue, culture, and traditions.

Trust founder Swaroop Pancharia stated that renowned historian Shri Rajveer Singh Chalkoi will be the chief guest. Special guests will include Dr. Harimohan Saraswat ‘Runkh’, Dr. Gajadan Charan ‘Shaktisut’, Raj Bijarnia, Shri Devilal Mahiya, Chailu Charan, Ramji Lal Ghodela, and Omkarnath Yogi.

A large number of literary figures, folk artists, culture lovers, and dignitaries will participate in the program. The Rajasthani Motiyar Parishad, Bikaner, will provide special support for the event.

Key attractions of the festival will include a special exhibition of 40-foot-long moustaches, the world’s largest turban exhibition, a Rajasthani turban competition featuring artists from across Rajasthan, a Rajasthani Culture Awards ceremony, and captivating folk cultural performances, all of which will be a special attraction for the audience.

Swaroop Panchariya appealed to all culture lovers and residents of the region to attend the event in large numbers with their families to make this cultural extravaganza a success. He specifically urged men to wear dhoti-kurta and Rajasthani turban, and women to wear traditional Rajasthani attire.

The organizers say that “Rangrudo Rajasthan” is not just a cultural event, but a mass movement to promote Rajasthani identity, folk culture, and glorious heritage to the new generation. An atmosphere of excitement prevails throughout the region regarding the closing ceremony.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts