July 30, 2026 2:26 am

अशोक गहलोत के कार्यकाल में 19 पेपर लीक हुए, तब राहुल गांधी क्यों रहे मौन? मंत्री अविनाश गहलोत का कांग्रेस पर बड़ा हमला…..

राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में 19 पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। पढ़ें पूरा बयान और राजनीतिक प्रतिक्रिया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

अशोक गहलोत के कार्यकाल में 19 पेपर लीक हुए, तब राहुल गांधी क्यों रहे मौन? मंत्री अविनाश गहलोत का कांग्रेस पर बड़ा हमला…..

अशोक गहलोत के कार्यकाल में 19 पेपर लीक हुए, तब राहुल गांधी क्यों रहे मौन? मंत्री अविनाश गहलोत का कांग्रेस पर बड़ा हमला…..

जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हुए पेपर लीक मामलों पर कभी जवाबदेही नहीं दिखाई।
उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में जब अशोक गहलोत की सरकार थी, तब प्रदेश में पेपर लीक की 19 घटनाएं हुई थीं, लेकिन उस समय राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा।

अविनाश गहलोत ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान एक गंभीर और जिम्मेदार नेता हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा क्षेत्र में कई नवाचार किए। नई शिक्षा व्यवस्था में इतिहास से जुड़े कुछ विषयों में बदलाव किए गए, जिनका कांग्रेस ने विरोध किया, क्योंकि कांग्रेस सरकारों के समय पढ़ाए जाने वाले कुछ अध्यायों को हटाया गया।
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया, ताकि छात्र-युवा वर्ग में गलत संदेश न जाए और यह स्पष्ट हो कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है।

छात्र राजनीति से निकले वरिष्ठ नेता होने के नाते धर्मेंद्र प्रधान ने जवाबदेही का परिचय दिया, जिसका राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने भी स्वागत किया।

कांग्रेस के समय न कार्रवाई हुई, न कोई जिम्मेदारी ली:
कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 19-19 पेपर लीक हुए, तब उन्होंने या कांग्रेस नेतृत्व ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें रहीं, वहां पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने कभी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की।

गहलोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में पेपर लीक के मामलों में न तो प्रभावी कार्रवाई हुई और न ही दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी जनता के सामने कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करती है।

भाजपा सरकार ने लागू किए सख्त कानून:
अविनाश गहलोत ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और पेपर लीक माफिया पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून लागू किए हैं। सरकार की प्राथमिकता छात्रों के हितों की रक्षा करना और भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना है। भाजपा की कार्यशैली जवाबदेही पर आधारित है और यदि कहीं कोई गंभीर मामला सामने आता है तो पार्टी जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटती। राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और युवाओं का परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा मजबूत बना रहे।

19 papers were leaked during Ashok Gehlot’s tenure, so why did Rahul Gandhi remain silent? Minister Avinash Gehlot launches a scathing attack on the Congress party…

19 papers were leaked during Ashok Gehlot’s tenure, so why did Rahul Gandhi remain silent? Minister Avinash Gehlot launches a scathing attack on the Congress party…

Jaipur, @MaruSangram. Rajasthan Cabinet Minister Avinash Gehlot launched a verbal attack on Congress leader Rahul Gandhi over the paper leak issue. He alleged that the Congress party never showed accountability for the paper leaks that occurred during its tenure.

He claimed that 19 paper leaks occurred in Rajasthan during Ashok Gehlot’s tenure, but the top Congress leadership, including Rahul Gandhi, did not utter a word on the issue.

Avinash Gehlot stated that former Union Education Minister Dharmendra Pradhan is a serious and responsible leader who introduced several innovations in the education sector under the Prime Minister Narendra Modi-led government. The new education system included changes to some history-related subjects, which the Congress party opposed because certain chapters taught during the Congress governments were removed.

He stated that Dharmendra Pradhan resigned from his post, demonstrating moral responsibility, to avoid sending a wrong message to students and youth, and to make it clear that the government is serious about making the examination system transparent and preventing future incidents like paper leaks.

As a senior leader emerging from student politics, Dharmendra Pradhan demonstrated accountability, which was welcomed by National Democratic Alliance (NDA) MPs.

No action taken, no responsibility taken during Congress rule:
The Cabinet Minister questioned Rahul Gandhi, asking why he or the Congress leadership did not respond to the issue when 19 papers were leaked during the Congress government in Rajasthan. Paper leaks occurred wherever Congress governments were in power, but the party leadership never accepted responsibility.

Gehlot alleged that during the Congress regime, neither effective action was taken in the paper leak cases nor strict action was taken against the culprits. The silence of Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, and other senior Congress leaders exposes the Congress’s double standards to the public.

BJP government implemented strict laws:
Avinash Gehlot stated that the current BJP government has implemented strict laws to make the examination system transparent and curb the paper leak mafia. The government’s priority is to protect the interests of students and maintain the credibility of recruitment examinations. The BJP’s working style is based on accountability, and if a serious matter arises, the party does not shy away from taking responsibility. The state government’s objective is to ensure that incidents like paper leaks do not recur in the future and that young people’s confidence in the examination system remains strong.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts