July 27, 2026 2:16 am

बीकानेर में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निकाला विजय जुलूस…..

बीकानेर में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजय मार्च और विजय जुलूस निकाला। पढ़ें पूरी खबर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निकाला विजय जुलूस…..

बीकानेर में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निकाला विजय जुलूस……

पेपर लीक व सीबीएसई परिणाम के बाद आत्महत्या करने वालो छात्रों को गांधी पार्क में मोमबती जलाकर दी श्रद्धांजली 

तत्पश्चात गांधी पार्क से अम्बेडकर सर्किल तक निकाला विजय मार्च

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर पेपर लीक प्रकरण तथा सीबीएसई परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तिफे के बाद गांधी पार्क से अंबेडकर सर्किल तक विशाल विजय मार्च निकाला गया।

मार्च में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष बनाने की मांग उठाई। यह विजय मार्च देश के छात्रों और युवाओं को समर्पित है। साथ ही इसे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व और छात्रों के मुद्दों को लगातार उठाने के उनके प्रयासों को भी समर्पित बताया। 

मार्च के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग को लेकर नारे लगाए गए। अंबेडकर सर्किल पहुंचकर विजय मार्च का समापन किया गया। 

पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि देश का युवा और छात्र केवल रोजगार नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था चाहता है। पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ती हैं। कांग्रेस ऐसे हर भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों को गहरे मानसिक तनाव में धकेला है। जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब दोषियों को कठोर सजा मिले और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

प्रदेश महासचिव डॉ राजेन्द्र मूंड ने कहा कि यह विजय मार्च देश के छात्रों और युवाओं को समर्पित है। यह उन लाखों विद्यार्थियों की आवाज़ है जो ईमानदारी से मेहनत करते हैं और एक निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की उम्मीद रखते हैं।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। उनका संघर्ष शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर जारी है।

शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा कि कि पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़े।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। जब तक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह नहीं बनती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Congress held a victory march in Bikaner, following the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan in the NEET paper leak case…

Congress held a victory march in Bikaner, following the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan in the NEET paper leak case…

Candles were lit in Gandhi Park to pay tribute to the students who committed suicide following the paper leak and CBSE results.

A victory march was then held from Gandhi Park to Ambedkar Circle.

Bikaner, @MaruSangram. Under the joint aegis of the Bikaner City and Rural District Congress Committees, candles were lit in front of Mahatma Gandhi’s statue in Gandhi Park to pay tribute to the students who committed suicide following the paper leak and CBSE exam results irregularities.

Following the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, a massive victory march was held from Gandhi Park to Ambedkar Circle.

Congress leaders, officials, Mahila Congress, Youth Congress, NSUI, department and cell officials, workers, and a large number of citizens participated in the march. Congress leaders demanded protection of students’ interests, transparency in the education system, and a fair examination system. This Vijay March is dedicated to the students and youth of the country. It also commemorates the leadership of Rahul Gandhi, the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, and his efforts to consistently raise student issues.

During the march, slogans were raised demanding reforms in the education system, transparency in examination procedures, strict action against the guilty, and a secure future for students. The Vijay March concluded at Ambedkar Circle.

Former Minister Bhanwar Singh Bhati said that the youth and students of the country want not just employment, but a fair and transparent education system. Incidents like paper leaks shatter the dreams of millions of hardworking students. Congress stands firmly against every such corrupt system.

Former MLA Mangalaram Godara said that paper leaks and irregularities in exam results have put students and their families under severe mental stress. A true tribute to the students who lost their lives will be when the culprits are severely punished and such incidents are prevented.

State General Secretary Dr. Rajendra Mund said that this Vijay March is dedicated to the students and youth of the country. It is the voice of millions of students who work honestly and hope for a fair examination system.

Rural President Bishna Ram Siyag said that Rahul Gandhi has consistently raised the issues of students and youth from Parliament to the streets. His struggle for accountability, transparency, and protection of youth rights in the education system continues unabated.

City President Madan Gopal said that paper leaks and examination irregularities should be investigated impartially and strict legal action should be taken against the culprits so that no student’s future is sacrificed to corruption in the future.

Youth Congress State Vice President Arun Vyas said that the Congress will continue to fight at every level for the dignity, rights, and security of students and youth. This fight will continue until the education system becomes fully transparent and accountable.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts