July 25, 2026 1:45 am

शादी की रस्में पूरी होने के बाद थाने पहुंचे वर-वधू पक्ष, विदाई से पहले सामने आया नया विवाद….

विदाई से पहले वर-वधू पक्ष पुलिस थाने पहुंचा
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

शादी की रस्में पूरी होने के बाद थाने पहुंचे वर-वधू पक्ष, विदाई से पहले सामने आया नया विवाद…..

शादी की रस्में पूरी होने के बाद थाने पहुंचे वर-वधू पक्ष, विदाई से पहले सामने आया नया विवाद…..

शादी की रस्में पूरी होने के बाद थाने पहुंचे वर-वधू पक्ष, विदाई से पहले सामने आया नया विवाद…..

बूंदी, @MaruSangram। जिले के लाखेरी कस्बे में बुधवार रात आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान अचानक ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि शादी की खुशियां तनाव में बदल गईं। बारात, तोरण, फेरे और अन्य सभी वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई से ठीक पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा और वर-वधू पक्ष के लोगों को थाने ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, लाखेरी निवासी नितिन और कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र निवासी प्रियांशी का विवाह ब्रह्मपुरी में आयोजित किया गया था। विवाह कार्यक्रम के तहत वधू पक्ष के रिश्तेदार पहले ही लाखेरी पहुंच चुके थे और उन्हें एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया था। बुधवार को दिनभर विवाह की रस्में संपन्न हुईं, जबकि रात में निकासी, तोरण और सात फेरे भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गए।

दुल्हन को मौके से हटाने के शक में बढ़ा विवाद:

बताया गया कि फेरों के बाद दुल्हन विदाई से पहले अपने रिश्तेदारों के ठहरने वाले गेस्ट हाउस चली गई। इसी बात को लेकर वर पक्ष को संदेह हुआ कि दुल्हन को कहीं और ले जाया जा रहा है। इस आशंका के चलते दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। सूचना मिलने पर लाखेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने लेकर आई।

थाने में कई घंटे चली समझाइश:

गुरुवार सुबह दोनों परिवारों के सदस्य और समाज के कई लोग थाने पहुंचे। वर पक्ष की ओर से कृष्ण बिहारी शर्मा और वधू पक्ष की ओर से सुदर्शन शर्मा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस और समाज के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में कई घंटे तक बातचीत और समझाइश का दौर चला।

दोनों पक्षों ने किया समझौता:

आखिरकार दोनों पक्ष आपसी सहमति पर राजी हो गए और एक-दूसरे के खिलाफ दी गई शिकायतें वापस ले लीं। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों परिवार अपने-अपने घर लौट गए।

थाने पर मौजूद नहीं थी महिला पुलिस:

इस दौरान लाखेरी थाने में महिला कांस्टेबल उपलब्ध नहीं होने के कारण पहले स्थानांतरित हो चुकी महिला कांस्टेबल को बुलाया गया, ताकि महिला से संबंधित सभी कानूनी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जा सकें।

इन्होंने कहा-:

‘विवाद होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाइश की गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने प्राथमिकी वापस ले ली। और अपने-अपने घरों को लौट गए।’ -हरिनारायण शर्मा, थानाधिकारी, लाखेरी

After the wedding rituals were completed, the bride and groom’s families went to the police station, and a new dispute emerged before the wedding…

Bundi, @MaruSangram. During a wedding ceremony held in Lakheri town of the district on Wednesday night, a sudden dispute erupted, turning the joy of the wedding into tension. After the completion of the wedding procession, toran, pheras, and other wedding rituals, just before the bride’s departure, an altercation broke out between the two parties. Seeing the situation escalate, the police were called to the scene, and the groom and bride’s families were taken to the police station.

According to reports, the wedding of Nitin, a resident of Lakheri, and Priyanshi, a resident of Kota’s Kunhadi area, was held in Brahmapuri. The bride’s relatives had already arrived in Lakheri for the wedding ceremony and were staying at a guest house. Wedding rituals were completed throughout the day on Wednesday, with the Nikaasi, toran, and seven rounds completed peacefully at night.

The dispute escalated due to the suspicion that the bride was being removed from the scene:

It was reported that after the wedding rituals, the bride left for the guest house where her relatives were staying before the wedding. This led the groom’s side to suspect that the bride was being taken elsewhere. This suspicion led to an argument between the two sides, which quickly escalated into a violent altercation. Upon receiving the information, Lakheri police arrived at the scene and brought both sides to the police station, controlling the situation.

Hours of negotiations at the police station:

Members of both families and several members of the community arrived at the police station on Thursday morning. Krishna Bihari Sharma, representing the groom, and Sudarshan Sharma, representing the bride, submitted a written complaint to the police. Following this, several hours of negotiations and negotiations took place in the presence of the police and senior members of the community.

Both sides reached a compromise:

Finally, both sides agreed to a mutual agreement and withdrew their complaints against each other. Following this, the police resolved the matter, and both families returned to their homes.

Female police officers were not present at the police station:

During this time, due to the unavailability of female constables at the Lakheri police station, a previously transferred female constable was called in so that all legal procedures related to the woman could be completed as per the rules.

He said:

“Police arrived at the scene when a dispute arose. Both parties were called to the police station and counseled. After this, both parties withdrew their FIRs and returned to their homes.” – Harinarayan Sharma, Station Officer, Lakheri

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts