May 28, 2026 10:31 pm

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: “रिश्तों की राह” अभियान को मिला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का साथ; ‘नमो फिट इंडिया क्लब’ में हुआ शामिल…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: “रिश्तों की राह” अभियान को मिला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का साथ; ‘नमो फिट इंडिया क्लब’ में हुआ शामिल…..

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: “रिश्तों की राह” अभियान को मिला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का साथ; ‘नमो फिट इंडिया क्लब’ में हुआ शामिल…..

SAI के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने की सराहना; ‘फिट इंडिया’ लोगो के साथ बीकानेर में होगा आयोजन

समाजसेवी कैलाश बिश्नोई ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह; 15 मई को होगा ऐतिहासिक जन-आंदोलन

बीकानेर, @MaruSangram। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ (15 मई) के उपलक्ष्य में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले विशेष अभियान “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” ने अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। इस पहल की सराहना करते हुए भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के उप महानिदेशक श्री मयंक श्रीवास्तव ने दूरभाष पर फाउंडेशन से संपर्क कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान और ‘फिट इंडिया’ का साथ
श्री मयंक श्रीवास्तव ने इस अनूठी पहल के लिए फाउंडेशन को ‘नमो फिट इंडिया क्लब’ के तहत मान्यता प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र (Acknowledge Certificate) जारी किया है। इसके साथ ही, उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ (Fit India Movement) का आधिकारिक लोगो प्रदान कर इस आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। अब बीकानेर का यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के ‘फिट इंडिया’ अभियान के साथ मिलकर स्वास्थ्य और परिवार को जोड़ने का संदेश देगा।

समाज का मिल रहा व्यापक समर्थन
इसी क्रम में आज प्रमुख समाजसेवी कैलाश बिश्नोई ने भी इस अभियान को अपना समर्थन दिया। उन्होंने युवा टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क की तर्ज पर बीकानेर में होने वाला यह आयोजन शहर को ‘ब्रांड’ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बीकानेरवासी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।

पंजीकृत प्रतिभागियों को विशेष सुरक्षा और सुविधाएं
फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया, “पंजीकरण कराने वाले सभी प्रतिभागियों को ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस (सामूहिक जीवन बीमा) का लाभ दिया जाएगा, जिसके लिए बीमा कंपनियों से समन्वय किया गया है। यह सुविधा केवल ऑनलाइन पंजीकृत सदस्यों के लिए ही उपलब्ध होगी।”

बीकानेर बनेगा अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र
निशा लिम्बा ने आगे कहा कि जहाँ देश भर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ‘हेल्दी फैमिली, हेल्दी इंडिया’ का संदेश दे रहे हैं, वहीं बीकानेर का यह स्थानीय उत्सव शहर को मेट्रो सिटीज के समकक्ष लाकर खड़ा कर रहा है। यह आयोजन साबित करता है कि बीकानेर के नागरिक और युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

आयोजन का विवरण:
तिथि: 15 मई, 2026
स्थान: भ्रमण पथ, बीकानेर
मुख्य आकर्षण: हेरिटेज वॉक, फैमिली बॉन्डिंग गतिविधियाँ और डिजिटल डिटॉक्स।

International Family Day: The “Rishton Ki Raah” campaign receives support from the Sports Authority of India (SAI); joins the ‘NaMo Fit India Club’…

International Family Day: The “Rishton Ki Raah” campaign receives support from the Sports Authority of India (SAI); joins the ‘NaMo Fit India Club’…

SAI Deputy Director General Mayank Srivastava commended the initiative; the event will be held in Bikaner with the ‘Fit India’ logo.

Social activist Kailash Bishnoi encouraged the youth; a historic mass movement will be held on May 15th.

Bikaner, @MaruSangram. The special campaign “Rishton Ki Raah: Do Kadam Apno Ke Sang” organized by Dishoday Sports Foundation to commemorate the International Family Day (May 15th) declared by the United Nations, has now gained national recognition. Appreciating this initiative, Mr. Mayank Srivastava, Deputy Director General of the Sports Authority of India (SAI), Government of India, contacted the Foundation over the phone and received detailed information about the program.

National Recognition and Support from ‘Fit India’
Mr. Mayank Srivastava has issued an Acknowledgement Certificate to the Foundation for this unique initiative, recognizing it under the ‘Namo Fit India Club’. He has also confirmed his participation in the event by providing the official logo of the ‘Fit India Movement’. Now, this event in Bikaner will align with the Central Government’s ‘Fit India’ campaign and spread the message of connecting health and family.

Widespread Support from the Society
In this vein, prominent social worker Kailash Bishnoi also extended his support to the campaign. Encouraging the young team, he said that this event in Bikaner, modeled on the Jawaharlal Nehru Stadium in Delhi and the Sanjay Gandhi National Park in Mumbai, will prove to be a milestone in branding the city. He expressed confidence that the people of Bikaner will enthusiastically participate in this event, making it historic.

Special Security and Facilities for Registered Participants
Foundation Director Nisha Limba stated that the event is being prepared in accordance with international standards. She clarified, “All participants who register will be offered group life insurance, for which coordination has been established with insurance companies. This facility will be available only to online registered members.”

Bikaner to Become a Center for International Recognition
Nisha Limba further stated that while the Ministry of Women and Child Development and social media influencers across the country are promoting the message of “Healthy Family, Healthy India,” this local festival in Bikaner is positioning the city on par with metro cities. This event proves that Bikaner’s citizens and youth are fully capable of organizing international-level events.

Event Details:
Date: May 15, 2026
Venue: Promenade Path, Bikaner
Key Attractions: Heritage Walk, Family Bonding Activities, and Digital Detox.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts