May 28, 2026 11:10 pm

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के लिए 15 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे आवेदन…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के लिए 15 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे आवेदन….

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के लिए 15 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे आवेदन…..

बीकानेर, @MaruSangram। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गैस्ट फैकल्टी के रूप में लेने के लिए विद्या संबल योजना के तहत गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों की गेस्ट फैकल्टी से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि योजनांतर्गत विभाग द्वारा बीकानेर मुख्यालय पर संचालित 15 राजकीय छात्रावासों सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता के लिए प्रत्येक छात्रावास में 1 गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इससे संबंधित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक/निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में गठित कमेटी द्वारा चयन किया जाएगा।

पंवार ने बताया कि योजनांतर्गत आवेदन संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित छात्रावास में 15 अक्टूबर तक जमा करवाना अनिवार्य होगा। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी तथा एक शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए होगी।

Applications for guest faculty under the Vidya Sambal Yojana can be made until October 15th…

Applications for guest faculty under the Vidya Sambal Yojana can be made until October 15th…

Bikaner, @MaruSangram. Under the Vidya Sambal Yojana, applications have been invited for guest faculty in Mathematics, Science, and English subjects until October 15th to recruit experienced and experienced individuals as guest faculty in school-level hostels run by the Social Justice and Empowerment Department.

LD Pawar, Joint Director of the Social Justice and Empowerment Department, stated that under the scheme, one guest faculty will be appointed in each hostel to assist students in grades 9 to 12 in their studies at all block headquarters, including the 15 government hostels operated by the department at Bikaner headquarters. Retired personnel/private candidates who meet the qualifications and other requirements specified in the relevant service rules will be selected as guest faculty by a committee constituted for this purpose.

Panwar stated that applications under the scheme must be submitted to the relevant Block Social Security Officer’s office or the relevant hostel by October 15. This appointment will be completely temporary and will be for one academic session, 2025-26.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts