
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का गौरवपूर्ण क्षण!
बड़ी खबर: जिले में पहली बार प्रेस क्लब का ऐतिहासिक गठन, जिले के पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक दिन…..
बीकानेर, @MaruSangram। फलोदी को जिला बनाए जाने के बाद पहली बार प्रेस क्लब जिला फलोदी का ऐतिहासिक गठन हुआ है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमारे समाज के सम्माननीय, राष्ट्रवादी विचारक और निडर पत्रकार सत्यनारायण जोशी को संस्थापक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लिए गर्व का विषय है।
सत्यनारायण जोशी ने पत्रकारिता में अपने बेबाक अंदाज और सत्य के प्रति अडिग रहने की पहचान बनाई है।
उन्होंने सदैव समाज के ज्वलंत मुद्दों को निर्भीकता से उठाया और पीड़ितों की आवाज़ को बुलंद किया। उनकी इस नई भूमिका से फलोदी जिले में पत्रकारों के अधिकारों और समाज की समस्याओं के समाधान में नई ऊर्जा का संचार होगा।
फलोदी जिले के पत्रकार साथियों और समाज बंधुओं में इस उपलब्धि पर अपार खुशी है। उनके शुभचिंतक और चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं।
सभी को विश्वास है कि सत्यनारायण जोशी के नेतृत्व में प्रेस क्लब फलोदी पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित करेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज को सत्यनारायण जोशी पर गर्व है और समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
Proud moment of Gurjargaud Brahmin society!
Big news: Historical formation of Press Club for the first time in the district, historical day for the journalists of the district…..
Bikaner, @MaruSangram. After Phalodi was made a district, for the first time, Press Club District Phalodi has been historically formed.
On this important occasion, our society’s respected, nationalist thinker and fearless journalist Satyanarayan Joshi has got the honor of becoming the founder. This is a matter of pride not only for the journalism world but for the entire Gurjargaud Brahmin society.
Satyanarayan Joshi has made a mark in journalism for his outspoken style and steadfastness towards the truth.
He always raised the burning issues of the society fearlessly and raised the voice of the victims. His new role will infuse new energy in the rights of journalists and the solution of the problems of the society in Phalodi district.
The journalist colleagues and society brothers of Phalodi district are immensely happy on this achievement. His well-wishers and fans are constantly congratulating him.
Everyone is confident that under the leadership of Satyanarayan Joshi, Press Club Phalodi will set high standards of journalism and bring positive change in the society.
The Gurjar Gaud Brahmin community is proud of Satyanarayan Joshi and the society stands shoulder to shoulder with him.
Author: Sarjit Singh







