

रोजगार और करियर मेला
रोजगार और करियर मेला: महाविद्यालयों में दो दिन चलेगा विशेष अभियान, युवाओं का करवाया जाएगा पंजीकरण, आप भी करें रजिस्ट्रेशन…..
बीकानेर, @MaruSangramnews। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर विधायक सेवा केंद्र और रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 30 सितंबर को एमएम ग्राउंड में होने वाले दूसरे रोजगार एवं करियर मेले की तैयारियां परवान पर हैं। इसमें अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी के लिए शहरी क्षेत्र के निजी और राजकीय महाविद्यालयों में जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक प्रचर-प्रसार का सघन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहर के प्रत्येक कॉलेज में क्यूआर कोड के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करवाया जाएगा। इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें सोमवार और मंगलवार को सभी कॉलेजों में संपर्क करेंगी।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक पुस्तकालयों सहित प्रमुख कोचिंग्स में भी यह क्यूआर कोड चस्पा किया जाएगा।
अब तक तीस नियोक्ताओं, एक हजार से अधिक युवाओं ने करवाया पंजीकरण
रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि रोजगार मेले के लिए अब तक राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के 30 से अधिक नियोक्ताओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।
इनके द्वारा 2000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं अब तक एक हजार से अधिक युवाओं ने क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा लिया है। विभाग द्वारा एसएमएस और फोन कॉल्स के माध्यम से युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा।
विधायक की पहल पर प्रकाशित होगी पुस्तिका
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि मेले के लिए केंद्र और राज्य सरकार की युवा कल्याण की योजनाओं और कार्यक्रमों को संकलित करते हुए एक पुस्तिका का प्रकाशन किया जाएगा।
इसमें आवेदन प्रक्रिया, संपर्क सूत्र, देय लाभ और पात्रता आदि से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विधायक की पहल पर प्रकाशित होने वाली यह पुस्तिका युवाओं के लिए लाभदायक रहेगी।
Employment and Career Fair
Employment and Career Fair: Special campaign will run in colleges for two days, registration of youth will be done, you also register…..
Bikaner, @MaruSangramnews. On the initiative of Bikaner (West) MLA Jethanand Vyas, preparations are in full swing for the second employment and career fair to be held on 30 September at MM Ground under the joint aegis of MLA Seva Kendra and Employment Department. To ensure maximum participation of youth in this, a special awareness campaign will be run in private and government colleges of the urban area.
District Industries Association President Dwarka Prasad Pachisia said that an intensive campaign of publicity will be run for the next one week. Under this, maximum number of youth will be registered through QR code in every college of the city. Two teams have been formed for this. These teams will contact all the colleges on Monday and Tuesday.
He said that this QR code will also be pasted in major coaching institutes including public libraries.
So far thirty employers and more than one thousand youth have registered
Employment Department Assistant Director Hargobind Mittal said that so far more than 30 national and local level employers have registered themselves for the job fair.
More than 2000 employment opportunities will be provided by them. At the same time, more than one thousand youth have registered themselves through QR code. The department will invite the youth through SMS and phone calls.
Booklet will be published on the initiative of MLA
Manju Nain Godara, General Manager of District Industry and Commerce Center, said that a booklet will be published for the fair by compiling the youth welfare schemes and programs of the Central and State Government.
Information related to application process, contact details, payable benefits and eligibility etc. will be given in it. He said that this booklet published on the initiative of the MLA will be beneficial for the youth.
Author: Sarjit Singh







