
एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल बीकानेर द्वारा आयोजित पत्रकारिता कार्यशाला का समापन
एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल बीकानेर द्वारा आयोजित पत्रकारिता कार्यशाला का समापन…..
बीकानेर, @MaruSangramnews। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल बीकानेर द्वारा आयोजित पत्रकारिता कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यशाला मे 45 से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत हुए तीन दिनों में कुल 9 सेशन मे पत्रकारिता के सैद्धांतिक व प्रायोगिक पक्षों के पत्रकारिता के क्षेत्र मे कार्यरत अनुभव लोगों से सीखा व समझा।
इस कार्यशाला मे पहले सत्र मेंजिला सूचना सम्पर्क अधिकारी भाग्यश्राी गोदारा द्वारा पत्रकारिता की अवधारणा, सम्मत कानून के साथ सामान्य जिज्ञासाओं के बारे मे बताया। तथा वक्ता राजेश रतन व्यास ने सामान्यतः प्रेस नोट व खबर की संरचना के बारे मे विस्तार से बताते हुए 5 क के महत्व को उजागर किया।
दूसरे सत्र में अनुभवी प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता ‘लेंस विद विजन’ पर विशेष ज्ञानार्जन करवाया तथा वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा ने डिफेंस, हेल्थ तथा अपराध जगत की खबरों पर कार्य करने का प्रशिक्षणदिया। हरीश बी शर्मा ने पत्रकारिता में इंटरव्यू विधा पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया।
तीसरे दिन अतिंम सत्र में वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण राघव ने टीवी रिर्पोटिंग की 24 घंटे की आवश्यकताओं, पत्रकारिता मे सोर्स, सुरक्षा, तथ्य, सजगता के साथ कार्य अनुभवों से रूबरू करवाते हुए विशेष प्रशिक्षण दिया।
डाॅ ब्रजरतन जोशी ने मीडिया में हिन्दी भाषा को लेकर की सामान्य त्रुटियों के सुधार तरीकों और भाषा की उपादेयता पर विस्तार से बताया। भाषा की दृष्टि से औपनिवेशिकता, पठन की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी, विषय विशेषज्ञों को सुनना चाहिए, भाषा की अशुद्धि, भाषा के प्रति उदासीनता नही रखनी चाहिए जैसे पाँच बिन्दुओं पर बल दिया।
कार्याशाला के अंतिम कालांश मे डीआईपीआर विभाग के उप निदेशक हरीशंकर आचार्य ने पत्रकारिता मे अखबारों, टीवी का पंजीयन, पत्रकारों का एक्रीडीयेशन, न्यूजपोर्टल्स से सम्बन्धित राजकीय व्यवस्था पर जानकारी साझा करते हुए पत्रकारिता की उपादेयता पर विशेष व्याख्यान दिया।
कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह के साथ आभार व्यक्त किया गया।
कार्यशाला का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द आचार्य ने किया। कार्यशाला मे सफल आयोजन में विनय थानवी, योगेश खत्री, राहुल मारवाह, मनोज व्यास, सरजीत सिंह, राजेश रतन व्यास,अजीज भुट्टा, यतीन्द्र चढ्ढा की विशेष भूमिका रही।
कार्यशाला में दिलीप गुप्ता, गोवर्धन सोनी, भवानी व्यास, उमेश पुरोहित, बलजीत सिंह गिल, जीतू बीकानेरी, मुरली देवड़ा, सुमेस्ता सुमीत विश्नोई, प्रकाश श्यामसुखा, प्रमोद मोदी, के के आहूजा, विक्रम पुरोहित, सुनील शर्मा, जयवीर सिंह, इमरान खान ने विशेष सहभागिता निभाई।
Author: Sarjit Singh







