August 27, 2026 10:09 pm

लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द होने के बाद BJP कैंडिडेट निर्विरोध जीते, 8 प्रत्याशियों ने भी नाम वापस लिए…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

लोकसभा चुनाव-2024

लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द होने के बाद BJP कैंडिडेट निर्विरोध जीते, 8 प्रत्याशियों ने भी नाम वापस लिए…..

नई दिल्ली, @MaruSangram। गुजरात में सूरत लोकसभा सीटट से BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल।

गुजरात में सूरत लोकसभा सीट से BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए हैं। दरअसल यहां से कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था। उनके पर्चे में गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी। इसके बाद 7 निर्दलीय कैंडिडेट ने कल अपना नामांकन वापस ले लिया था।

बीएसपी कैंडिडेट प्यारे लाल भारती ही बचे थे, जिन्होंने सोमवार को पर्चा वापस लिया। इस तरह मुकेश दलाल निर्विरोध हो गए।

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बड़े-बड़े फैसले लिए गए जो 70 सालों में नहीं लिए गए। हमने आतंकवाद को समाप्त किया। कश्मीर से धारा 370 को हटाया।

देशभर से आतंकवाद को खत्म किया। अब छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को भी एक-दो साल में खत्म कर देंगे।

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल कांग्रेस सरकार रही, उसने नक्सलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा सरकार आते ही पांच महीने में 90 नक्सलियों को खत्म किया गया।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts