April 21, 2026 8:43 am

एक बार फिर बीकानेर सहायक निदेशक पद पर आचार्य का हुआ स्थानांतरण….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

स्थानांतरण

एक बार फिर बीकानेर सहायक निदेशक पद पर आचार्य का हुआ स्थानांतरण….

बीकानेर, @MaruSangram। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले बीकानेर शहर में सबसे ज्यादा चर्चा में सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य का स्थानांतरण रहा। जिनका गुरूवार को एक बार फिर बीकानेर सहायक निदेशक पद पर स्थानांतरण हुआ।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सुनील शर्मा ने अपने विभाग के कुल 44 जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक जन संपर्क अधिकारी तथा उच्च नस्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया हैं।

इस आदेश के तहत बीकानेर जिले में सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य को पुनः नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व आचार्य, जयपुर मुख्यालय में पदस्थ थे, आज जारी आदेश में बीकानेर सूजस कार्यालय में कार्यरत जन संपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय लगाया गया है।

उल्लेखनीय है की बाड़मेर ओऔर जयपुर ताबदले से पूर्व हरीशंकर आचार्य बीकानेर जन संपर्क कार्यालय में ही कार्यरत थे। अब इस आदेश की पालना में आचार्य पुनः इस पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Transfer

Once again Acharya was transferred to the post of Bikaner Assistant Director….

Bikaner, @MaruSangram. Before the implementation of the Election Code of Conduct, the most talked about thing in Bikaner city was the transfer of Assistant Director Harishankar Acharya. Who was once again transferred to the post of Bikaner Assistant Director on Thursday.

Information and Public Relations Department Commissioner and Joint Government Secretary Sunil Sharma has issued transfer orders of a total of 44 Public Relations Officers, Assistant Public Relations Officers and higher level officers of his department.

Under this order, Assistant Director Harishankar Acharya has been re-appointed in Bikaner district. Earlier, Acharya was posted at Jaipur headquarters, in the order issued today, Suresh Bishnoi, Public Relations Officer working in Bikaner SUJS office, has been posted at Swami Keshavanand Rajasthan Agricultural University.

It is noteworthy that before being transferred to Barmer and Jaipur, Harishankar Acharya was working in Bikaner Public Relations Office. Now in compliance with this order, Acharya will again take charge of this post.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts