April 25, 2026 5:57 pm

सोढ़ी दंपति ने बढ़ाया बीकानेर का मान, पढ़ें पुरी खबर….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

सोढ़ी दंपति ने बढ़ाया बीकानेर का मान, पढ़ें पुरी खबर….

बीकानेर, @MaruSangram। गुजरात में आयोजित ग्रे लाइन क्लासिक नेशनल प्रतियोगिता में बीकानेर की रमनदीप कौर सोढ़ी ने गोल्ड़ के साथ ओवरऑल मिस ग्लैमर ग्रे लाइन क्लासिक का खिताब जीतकर बीकानेर का गौरव बढ़ाया।

वहीं बीकानेर के ही पीयूष सोढ़ी ने रजत पदक जीत कर बीकानेर का नाम फिर से रोशन किया है।

रमनदीप और पीयूष ने खेल के प्रति रुझान एवम् जीत का श्रेय अपने आदर्श गुरु मलिक इसरार, माता-पिता गीता – पुरुषोत्तम सोढ़ी, बेटे चितवीर सिंह सोढ़ी, कोच बॉबी इकराम, वितेन्द्र पंवार, विजयमोहन जोशी, विशाल सोनी, नूतन पंवार, हर्ष, कार्तिक, मयूर और आफ़ताब को दिया।

गौरतलब रहे कि 16 दिसम्बर को रमनदीप ने ग्लैमर और पीयूष ने बॉडी बिल्डिंग में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन के अन्तर्गत हुए जयपुर में मिस इंडिया और मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में पूरे भारत से आये।

शीर्ष एथलीटों को हराकर के अंतरराष्ट्रीय खेल के लिए चयनित हुए। वह बीकानेर की पहली महिला हैं,जो अंतरराष्ट्रीय ब्रांड मशल ऑक्सीजन के अन्तर्गत प्रिमियम सीरीज की वैतनिक एथलीट बन ने जा रही है, जबकि सोढ़ी को पिछले साल ही ब्रांड ने प्रोमोशन पार्टनर एव गोल्ड सीरीज का ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

सोढ़ी अब ब्रांड के द्वारा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को दिया जाने वाला वेतन और सुबिधाओं का लाभ ले सकेंगे। दोनों ने फिटनेस की दुनिया में एक कपल गोल सेट कर बीकानेर के चेहेते और सबसे ज्यादा कंपनी पेड कपल बन चुके है।

Sodhi couple increased the pride of Bikaner, read full news….

Bikaner, @MaruSangram. Ramandeep Kaur Sodhi of Bikaner made Bikaner proud by winning the title of Overall Miss Glamor Gray Line Classic with gold in the Gray Line Classic National Competition held in Gujarat.

Piyush Sodhi of Bikaner has again brought glory to Bikaner by winning the silver medal.

Ramandeep and Piyush credited their inclination towards sports and victory to their ideal guru Malik Israr, parents Geeta – Purushottam Sodhi, son Chitveer Singh Sodhi, coach Bobby Ikram, Vitendra Panwar, Vijaymohan Joshi, Vishal Soni, Nutan Panwar, Harsh, Karthik. Gave it to Mayur and Aftab.

It is noteworthy that on 16th December, Ramandeep won glamor and Piyush won body building in Miss India and Mr. India competition held in Jaipur under the World Fitness Federation.

Got selected for international games by defeating top athletes. She is the first woman from Bikaner to become a paid athlete of the premium series under the international brand Muscle Oxygen, while Sodhi was made the promotion partner and brand ambassador of the Gold Series by the brand only last year.

Sodhi will now be able to take advantage of the salary and facilities offered to international players by the brand. Both of them have set a couple goal in the world of fitness and have become Bikaner’s favorite and most company paid couple.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts