April 29, 2026 9:06 am

पालनहार योजना में 31 दिसम्बर तक करवाना होगा वार्षिक सत्यापन…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पालनहार योजना में 31 दिसम्बर तक करवाना होगा वार्षिक सत्यापन…..

बीकानेर, @MaruSangram। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना से लाभान्वित बच्चों को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से वार्षिक सत्यापन या नवीनीकरण करवाना होगा।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि पालनहार योजना में आवेदक द्वारा स्वयं के जीवित होने एवं बच्चों के आंगनबाडी में पंजीकृत/विद्यालय में अध्ययनरत रहने का वार्षिक सत्यापन या नवीनीकरण अधिकतम 6 माह (माह जुलाई से दिसम्बर) की समयावधि में करवाना होता है।

उन्होंने बताया कि योजना में पालनहार व बच्चों का ई-मित्र अथवा ब्लॉक कार्यालय के माध्यम के अतिरिक्त पालनहार स्कीम एप (Palanhar Scheme App) में फेस रेकग्नेशन (Face Recognition) के माध्यम से वार्षिक सत्यापन या नवीनीकरण करवाया जा सकता है।

Under Palanhar Scheme, annual verification will have to be done by 31st December.

Bikaner, @MaruSangram. Children benefiting from the Palanhar Scheme run by the Department of Social Justice and Empowerment will have to compulsorily undergo annual verification or renewal by 31st December.

District Collector Bhagwati Prasad Kalal said that under the Palanhar Scheme, the applicant has to get the annual verification or renewal done of his own survival and children being registered in Anganwadi/studying in school within a maximum period of 6 months (from July to December).

He told that in the scheme, apart from the medium of e-Mitra or block office, annual verification or renewal of the guardian and children can be done through face recognition in the Palanhar Scheme App.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts