
पत्नी मायके से नहीं लौटी, पति ने किया सुसाइड: किराए के मकान में सल्फास खाया, मकान मालिक लेकर गया था हॉस्पिटल….
पत्नी मायके से नहीं लौटी, पति ने किया सुसाइड
किराए के मकान में सल्फास खाया
मकान मालिक लेकर गया था हॉस्पिटल
चित्तौड़गढ़, @MaruSangram। पत्नी के मायके से वापस नहीं आने पर पति ने अपनी जान दे दी। युवक ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। मकान मालिक और पड़ोसी युवक को हॉस्पिटल लेकर गए।
इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक भदेसर में रहकर निंबाहेड़ा में गार्ड का जॉब करता था।
चंपालाल जीनगर (35) भदेसर में एक किराए के मकान में अपनी पत्नी और 6 साल के बेटे के साथ रहता था। पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद पत्नी घर छोड़कर 2 महीने पहले अपने मायके भीलवाड़ा चली गई।
पति मनाने की कोशिश करता रहा लेकिन पत्नी वापस घर नहीं लौटी।
गुरुवार सुबह युवक अपनी पत्नी और बेटे को लेने भीलवाड़ा गया था। शाम को अकेला ही वापस लौटा। इसके बाद उसने घर पर बैठकर शराब पी और सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया।
सल्फास खाने के बाद युवक उल्टी करने लगा। मकान मालिक की बहू ने बाहर सल्फास की पुड़िया देखी। शक होने पर अपने परिवार के लोगों को सूचना दी।
मकान मालिक और पड़ोसियों ने देखकर युवक को हॉस्पिटल लेकर गए।
भदेसर थाने से एएसआई सुभाष चंद्र भी मौके पर पहुंचे। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
निंबाहेड़ा में करता था गार्ड का काम
युवक चंपालाल पहले भदेसर में ही SBI बैंक के एटीएम में गार्ड का काम करता था।
लेकिन यह नौकरी छोड़ने के बाद एक सिक्योरिटी कंपनी के जरिए निंबाहेड़ा में LIC में गार्ड का काम करने लगा। युवक की शादी लगभग 8 से 10 साल पहले हुई थी।
युवक के बचपन में ही मां की मौत हो गई थी। इसके बाद उसका पालन पोषण उसके तीन मामाओं ने की। शादी के बाद से वो मामा के घर के पास एक किराए का मकान लेकर रहने लगा।
Author: Sarjit Singh







