October 29, 2026 11:28 am

बाथरूम के अंदर कैमरा, नहाने वाली लड़कियों के वीडियो बनाने का प्लान….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बाथरूम के अंदर कैमरा, नहाने वाली लड़कियों के वीडियो बनाने का प्लान.…

चंडीगढ़, @MaruSangram। चंडीगढ़ के सैक्टर-22 पी.जी. (पेइंग गेस्ट) में रहने वाली युवती ने बाथरूम में गीजर के ऊपर कैमरा लगा दिया ताकि बाथरूम में नहाने वाली युवतियों की वीडियो बन सके और उन वीडियो को अपने बॉयफ्रेंड के पास भेज सके। पी.जी. में रहने वाली युवती की नजर गीजर पर रखे कैमरे पर चली गई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम में रखा कैमरा और युवती व उसके बॉयफ्रेंड का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पी.जी. में रहने वाली युवती की शिकायत पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सैक्टर-20 निवासी अमित हांडा और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैक्टर-22 स्थित एक कोठी के टॉप फ्लोर पर पांच युवतियों के साथ पी.जी. में रहती है।

26 नवंबर को जब वह बाथरूम में गई तो गीजर के ऊपर काले रंग का डिवाइस रखा हुआ दिखाई दिया। युवती ने तुरंत सहेलियों को बुलाया और स्टूल पर चढ़कर देखा तो कैमरा रखा हुआ था।

युवती ने मामले की जानकारी पहले मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने मामले की जानकारी होने से साफ साफ इंकार कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सैक्टर-17 थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैमरे को जब्त किया और टॉप फ्लोर पर पी.जी. में रहने वाली युवतियों से अलग-अलग बुलाकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया कि यू.पी. से आइलेट्स करने आई युवती ने अपने बॉयफ्रैंड के कहने पर कैमरे वाला डिवाइस बाथरूम के अंदर गीजर पर रखा था। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त किया।

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने धारा 354सी, 509 और 66 आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Recent Posts