बीकानेर: विधानसभा चुनाव कंही पुलिस के साथ धक्का मुक्की तो कंही तोड़फोड़, कलेक्टर ने लिया जायजा, देखें फोटो विडियो….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर: विधानसभा चुनाव कंही पुलिस के साथ धक्का मुक्की तो कंही तोड़फोड़, कलेक्टर ने लिया जायजा, देखें फोटो विडियो….

बीकानेर: विधानसभा चुनाव कंही पुलिस के साथ धक्का मुक्की तो कंही तोड़फोड़, कलेक्टर ने लिया जायजा, देखें फोटो विडियो….

बीकानेर, @MaruSangramnews। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार के चुनाव में आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जंहा दोपहर एक बजे तक बीकानेर जिले में 39.34 प्रतिशत वोटिंग हो गई है। बुजुर्गो से लेकर महिलाओ और युवाओं में वोटिंग को लेकर बड़ा उत्साह है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई है।

कंही कंही छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में शांति प्रिय मतदान चल रहा है। शहर के सिटी कोतवाली थाना इलाके के एक मतदान केंद्र पर मतदाता और पुलिसकर्मी मोबाइल को बूथ में लेकर जाने पर उलझ गए। जिसके बाद मामला बिगड गया। और नौबत धक्का मुक्की की आ गई।

वंही नोखा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। हालाँकि इस घटना में किसी के कोई चोट नहीं आई है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस को रिपोर्ट भी दी है।

वंही जिले के कई मतदान केंद्रों से अव्यवस्थाओं की खबरें भी सामने आ रही है। हालांकि निर्वाचन विभाग का वार रूम सभी मतदान केंद्रों पर नजर बनाए हुए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने विभिन्न मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जमीनी हाल भी जाने है। वंही कई जगह मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की जा रही है जंहा उन्हें टैक्सी व अन्य वाहनों से मतदान स्थल तक ले जाया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सैनिक कल्याण गृह, सोफिया स्कूल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद में कार्यरत स्वीप वार रूम का भी निरीक्षण भी किया है।

जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलो के हथियार बंद जवानों की तैनाती की गई है। स्पेशल फ़्लाइंग से मतदान केंद्रों की आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।

बीकानेर के नेताओं में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वोटिंग की। उसके बाद जेठानंद व्यास, बीडी कल्ला, सिद्धि कुमारी, यशपाल गहलोत, नितिन वत्स, महापौर शुशीला कंवर राजपुरोहित इसके साथ ही दूल्हा दुल्हन भी शादी के जोड़े में वोट देने पहुंचे, जो आकर्षण का केंद्र रहे।

देखें दोपहर एक बजे तक जिले की इन विधानसभा का वोटिंग प्रतिशत

Bikaner: In the assembly elections, there was scuffle with police and sometimes vandalism, Collector took stock, see photo video….

Bikaner, @MaruSangramnews. In comparison to the last assembly elections, there is a lot of enthusiasm among the common people in this election. Till 1 pm, 39.34 percent voting has taken place in Bikaner district. There is great enthusiasm about voting among the elderly, women and youth. There are long queues outside the polling stations.

Barring sporadic incidents at some places, peaceful voting is going on in the district. At a polling booth in City Kotwali police station area of ​​the city, voters and policemen got into a tussle over taking mobile phones into the booth. After which the matter worsened. And the situation came to push and shove.

An incident of vandalism of a Congress worker’s car has come to light in Nokha assembly. However, no one was injured in this incident. The Congress candidate has also given a report to the police in this regard.

There are also reports of disturbances from many polling stations in the district. However, the war room of the election department is keeping an eye on all the polling stations.

District Election Officer Bhagwati Prasad Kalal inspected the arrangements in various polling stations and also got to know the ground situation. At many places, efforts are being made to woo voters where they are being taken to the polling place by taxis and other vehicles.

The District Election Officer reached Sainik Welfare Home, Sophia School and took stock of the arrangements. During this time, he also inspected the sweep war room working in the Zilla Parishad.

Armed personnel of paramilitary forces have been deployed at sensitive polling stations in the district. Random checking of polling stations is being done by special flying.

Union Minister Arjunram Meghwal was the first among the leaders of Bikaner to vote. After that, Jethanand Vyas, BD Kalla, Siddhi Kumari, Yashpal Gehlot, Nitin Vats, Mayor Shushila Kanwar Rajpurohit along with the bride and groom also came to vote in wedding attire, who were the center of attraction.

See the voting percentage of these assembly constituencies of the district till 1 pm

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts