April 21, 2026 5:02 pm

बीकानेर पूर्व में रालोपा प्रत्याशी विश्नोई का जनसंपर्क अभियान जारी….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर पूर्व में रालोपा प्रत्याशी विश्नोई का जनसंपर्क अभियान जारी….

बीकानेर, @MaruSangram। मुझे जनता को बहुत प्यार और स्नेह मिल रहा है। उनके विश्वास से ऐसा लग रहा है कि मैं जनता जनार्दन के आशीर्वाद से चुनाव जीतकर विधानसभा जाउंगा। ये उद्गार बीकानेर पूर्व से रालोपा प्रत्याशी एड मनोज विश्नोई ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किये। विश्नोई ने रामपुरा बस्ती,भीम नगर, चौधरी कॉलोनी, घडसीसर, इन्द्रा कॉलोनी आदि इलाकों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे।

इस मौके पर विश्नोई ने कहा कि निवर्तमान विधायक ने जनता से जो भी वादे किये। वे चुनाव तक ही सीमित रह गये। उनको अमीलीजामा पहनाने में वो नाकाम रही।

इतना ही नहीं भाजपा की निवर्तमान विधायक ने न केवल कार्यकर्ताओं से दूरी बनाई बल्कि आमजनता तो मिलने से तरसती रही। ऐसे जनप्रतिनिधी को इस बार जनता सबक सिखाएंगी।

विश्नोई ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया। जो क्षेत्र का नहीं है। उसका इस विधानसभा से कोई लेना देना नहीं। विश्नोई ने पिछले साढे़ चार साल में जनता के लिये किये गये संघर्ष की बदौलत वोट देने की बात कही।

जनसंपर्क में महेन्द्र सिंह, अनिल पूनिया, राकेश विश्नोई, रामकिशन, विक्रम सिसोदिया, रतीराम मूंड, समीर खान, राम राजपुरोहित, श्याम राजपुरोहित, पुनीत सूरी, मनीष सोलंकी, सुमित शर्मा, आसू कुमार, मनीष नायक, अनिल विश्नोई तथा राजेन्द्र विश्नोई शामिल रहे।

इन्सानियत का निभाया फर्ज रालोपा प्रत्याशी मनोज विश्नोई ने जनसंपर्क के दौरान इन्सानियत का फर्ज निभाते नजर आएं।

पवनपुरी क्षेत्र में एक पुरूष व महिला सड़क हादसे में घायल हो गये थे।

इस दौरान विश्नोई यहां से निकल रहे थे। तभी उन्होंने तुरंत अपनी कार रोकी और दोनों घायलों को लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे और उनका त्वरित इलाज शुरू करवाने के बाद वापस जनसंपर्क करने गये।

Public relations campaign of RLPA candidate Vishnoi continues in Bikaner East….

Bikaner, @MaruSangram. I am getting a lot of love and affection from the public. With their confidence, it seems that with the blessings of the public, I will win the elections and go to the assembly. These statements were expressed by RLPA candidate from Bikaner East, Ad Manoj Vishnoi, during his public relations on Friday. Vishnoi sought votes in his favor by doing public relations in areas like Rampura Basti, Bhim Nagar, Chaudhary Colony, Ghadsisar, Indra Colony etc.

On this occasion, Vishnoi said that whatever promises the outgoing MLA made to the public. They were limited to elections only. She failed to make him agreeable.

Not only this, the outgoing BJP MLA not only kept distance from the workers but also kept yearning to meet the general public. This time the public will teach a lesson to such a public representative.

Attacking Congress, Vishnoi said that Congress gave ticket to such a person. Which is not from the area. He has nothing to do with this assembly. Vishnoi talked about voting because of the struggle done for the people in the last four and a half years.

Mahendra Singh, Anil Poonia, Rakesh Vishnoi, Ram Kishan, Vikram Sisodia, Ratiram Mund, Sameer Khan, Ram Rajpurohit, Shyam Rajpurohit, Puneet Suri, Manish Solanki, Sumit Sharma, Asu Kumar, Manish Nayak, Anil Vishnoi and Rajendra Vishnoi were involved in public relations. .

RLPA candidate Manoj Vishnoi was seen fulfilling his duty of humanity during public relations.

A man and a woman were injured in a road accident in Pawanpuri area.

During this time Vishnoi was leaving from here. Then he immediately stopped his car and took both the injured to PBM Hospital and after getting their immediate treatment started, he went back to public relations.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts