May 1, 2026 10:46 pm

पहली बार पात्रता हासिल करने वाले 4 हजार 312 वोटर्स पूरक मतदाता सूची में जुड़े, कुल 17 लाख 86 हजार 40 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पहली बार पात्रता हासिल करने वाले 4 हजार 312 वोटर्स पूरक मतदाता सूची में जुड़े
कुल 17 लाख 86 हजार 40 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग….

बीकानेर, @MaruSangramnews। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत 4 अक्टूबर से 27 अक्टूबर की समयावधि के बीच जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में  4 हजार 312 ऐसे नये पात्र मतदाता  सूची में शामिल हुए हैं ,जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि नोखा विधानसभा क्षेत्र में 1073, कोलायत में 1022 पात्रता हासिल करने वाले नये मतदाताओं को इस सूची शामिल किया गया है। इसी प्रकार डूंगरगढ़ में 589, बीकानेर पूर्व में 537, बीकानेर पश्चिम में 451,  लूणकरणसर में 399, खाजूवाला में 241 नये मतदाताओं को पूरक मतदाता सूची में इस अवधि में जोड़ा गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से 27 अक्टूबर तक पात्र मतदाताओं को अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का अवसर दिया गया था।  सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 हजार 266   मतदाता इस सूची में जुड़े हैं। 
इनमें से 4 हजार 312 नये वोटर हैं।

कुल 17 लाख 86 हजार 40 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में कुल 17 लाख 86 हजार 40 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।इनमें 8 लाख 44 हजार 877 महिलाएं तथा 9 लाख 41 हजार 140 पुरुष मतदाताओं सहित 23 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं।

 भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि नोखा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 82 हजार 59 मतदाता है। बीकानेर विधानसभा पश्चिम क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 606 ,बीकानेर पूर्व में 2 लाख 47 हजार 323 ,कोलायत में 2 लाख 55 हजार 861, लूणकरणसर में 2 लाख 60 हजार 621 तथा डूंगरगढ़ में 2 लाख 65 हजार 926 मतदाता सूची में शामिल हैं।  खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2 लाख 36 हजार 644 मतदाता है।

4 thousand 312 voters who became eligible for the first time were added to the supplementary voter list, A total of 17 lakh 86 thousand 40 voters will exercise their franchise….

Bikaner, @MaruSangramnews. Under the Assembly General Elections 2023, between October 4 and October 27, 4 thousand 312 new eligible voters have been included in the list in various assembly constituencies of the district, who will exercise their franchise for the first time.

District Election Officer Bhagwati Prasad Kalal said that 1073 new voters who became eligible in Nokha assembly constituency and 1022 in Kolayat have been included in this list. Similarly, 589 new voters in Dungargarh, 537 in Bikaner East, 451 in Bikaner West, 399 in Lunkaransar, 241 in Khajuwala have been added to the supplementary voter list during this period.

District Election Officer Bhagwati Prasad Kalal said that from the last publication of the voter list on October 4, eligible voters were given the opportunity to get their names added to the voter list till October 27. A total of 9 thousand 266 voters in the seven assembly constituencies are included in this list.
Of these, 4 thousand 312 are new voters.

A total of 17 lakh 86 thousand 40 voters will exercise their franchise.
Bhagwati Prasad Kalal said that a total of 17 lakh 86 thousand 40 voters will exercise their franchise in the district. These include 8 lakh 44 thousand 877 women and 9 lakh 41 thousand 140 male voters along with 23 third gender voters.

Bhagwati Prasad Kalal said that there are 2 lakh 82 thousand 59 voters in Nokha assembly constituency. 2 lakh 37 thousand 606 voters in Bikaner Assembly West region, 2 lakh 47 thousand 323 in Bikaner East, 2 lakh 55 thousand 861 in Kolayat, 2 lakh 60 thousand 621 in Lunkaransar and 2 lakh 65 thousand 926 voters in Dungargarh are included in the list. Khajuwala assembly constituency has the least number of voters at 2 lakh 36 thousand 644.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts