
गौसेवी संत श्री पदमाराम कुलरिया परिवार द्वारा पीबीएम अस्पताल में सुविधा परिसर का हुआ उद्घाटन….
बीकानेर, @MaruSangram। गौसेवी संत श्री पदमाराम कुलरिया परिवार द्वारा शुक्रवार को पीबीएम के औषधि विभाग के डी वार्ड में सुविधा परिसर (शौचालय) का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी एवं पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर पीके सैनी की उपस्थित में किया गया।
इस दौरान कानाराम, शंकर लाल, धरमचंद कुलरिया उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कुलरिया परिवार ने पीबीएम अस्पताल के औषधि विभाग में मरीजों की सुविधा हेतु सुविधा परिसर का सुसज्जीकरण करवाया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सोनी तथा अधीक्षक पीबीएम ने कुलरिया परिवार का आभार प्रकट किया और कहा कि
भामाशाह परिवारों के सहयोग से समय समय पर पीबीएम में विकास कार्यों को गति मिलती है। अन्य भामाशाह के लिए भी ऐसे विकास कार्य प्रेरणा का स्त्रोत बनते हैं।
Gausevi Saint Shri Padmaram Kulariya family inaugurated the facility complex in PBM Hospital….
Bikaner, @MaruSangram. The facility complex (toilet) in the D ward of the medicine department of PBM was inaugurated by Gausevi Saint Shri Padmaram Kulariya family on Friday in the presence of Medical College Principal Dr. Gunjan Soni and PBM Superintendent Dr. PK Saini.
During this, Kanaram, Shankar Lal, Dharamchand Kulariya were present. It is noteworthy that the Kulariya family got the facility equipped in the medicine department of PBM Hospital for the convenience of the patients.
On this occasion, Principal Dr. Soni and Superintendent PBM expressed gratitude to the Kularia family and said that
With the cooperation of Bhamashah families, development work in PBM gets momentum from time to time. Such development works become a source of inspiration for other Bhamashahs also.
Author: Sarjit Singh







