
बाल विवाह रोकथाम हेतु किया जागरूक….
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर में राजस्थान महिला कल्याण मंडल की एक्सेस टू जस्टिस फोर चिल्ड्रन परियोजना -2 के अन्तर्गत कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन व बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
परियोजना जिला समन्वयक विजय लक्ष्मी पालीवाल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गीगासर बीकानेर मै बालक बालिकाओं ने बाल विवाह मुक्त शपथ दिलाई गई और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के गावों मे घर-घर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद, शिक्षक गोवर्धन, परवीन, जसवीर अंजूलता, मंजू, कंचन जयपाल, नारायण राम, बजरंग लाल एवम् समस्त स्कूल स्टाफ ने भी बाल विवाह मुक्त शपथ ग्रहण ली।
इस अभियान के सीएसडब्ल्यू कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण और पिंकी ने भी बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से समझाया बच्चे के अधिकारो के बारे मै बताया गया।
Raised awareness to prevent child marriage…
Bikaner, @MaruSangram. Under the Access to Justice for Children Project-2 of Rajasthan Mahila Kalyan Mandal in Bikaner, awareness programs are being organized in the district under the joint aegis of Kailash Satyarthi Foundation and Bachpan Bachao Andolan.
Project District Coordinator Vijay Laxmi Paliwal said that in Government Higher Secondary School, Gigasar Bikaner, the child marriage free oath was administered to the boys and girls and door-to-door campaign is being spread in the villages to end social evils like child marriage.
School Principal Jagdish Prasad, teachers Govardhan, Parveen, Jasveer Anjulata, Manju, Kanchan Jaipal, Narayan Ram, Bajrang Lal and all the school staff also took the oath free from child marriage.
CSW workers Lakshminarayan and Pinky of this campaign also explained in detail about the ill effects of child marriage and told about the rights of the child.
Author: Sarjit Singh







