
जिला स्तरीय विद्यालय योग प्रतियोगिता में प्रवीर योगासन स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन….
बीकानेर, @MaruSangram। प्रवीर योगासन स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित ने बताया की 67वीं जिला स्तरीय विद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयोजन में लोड़ा मोड़ा बगीची में संपन्न हुआ।
जिला स्तरीय विद्यालय योग प्रतियोगिता में प्रवीर योगासन स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चों ने 17 वर्ष छात्र में अपनी अलग-अलग कैटेगरी में मोहित, मुकुल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
धनंजय ने सिल्वर पदक प्राप्त किया एवं आदित्य ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 17 वर्ष छात्रा में तृप्ति, चेतना एवं डिंपल ने अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जानवी ने अपनी कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया।
19 वर्ष छात्र में प्रदीप ने रजत पदक एवं केशव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। योगासन स्पोर्ट्स अकादमी के योगा कोच शुभम द्वारा बच्चो को नियमित सुबह एवं शाम को तैयार किया जा रहा है साथ ही नियमित ध्यान करवाया जाता है। बच्चो के मेडल जीतने पर अकादमी के जे पी व्यास, हितेंद्र एड ललित, राजेंद्र, कृष्ण आदि ने प्रशंसा व्यक्त की।
Best performance of the children of Praveer Yogasan Sports Academy in the district level school yoga competition….
Bikaner, @MaruSangram. Yoga instructor Bhuvanesh Purohit, director of Praveer Yogasan Sports Academy, said that the 67th district level school yoga competition was organized in Loda Moda Bagichi in conjunction with Saraswati Higher Secondary School.
In the district level school yoga competition, the children of Praveer Yogasan Sports Academy, Mohit and Mukul, 17 year old students, won gold medals in their respective categories.
Dhananjay won the silver medal and Aditya won the bronze medal. Trupti, Chetna and Dimple, 17 year old students, won gold medals in their category. Janvi received silver medal in her category.
Among 19 year old students, Pradeep won the silver medal and Keshav won the bronze medal. Children are being prepared regularly in the morning and evening by yoga coach Shubham of Yogasan Sports Academy and are also made to meditate regularly. Academy’s JP Vyas, Hitendra, Lalit, Rajendra, Krishna etc. expressed appreciation for the children winning medals.
Author: Sarjit Singh







