
मोहता चौक और साले की होली में आयोजित हुई ‘पाटा चौपाल’……
ईवीएम-वीवीपीएटी की जानी कार्यप्रणाली
बीकानेर, @MaruSangram। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को मोहता चौक और साल की होली में पाटा चौपाल आयोजित हुई।
इस दौरान लगभग ढाई सौ लोगों ने ईवीएम-वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली समझी तथा 100 से अधिक लोगों ने मॉक पोल किया।
विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर हरिहर राजपुरोहित तथा मोहम्मद अयूब ने शहरी क्षेत्र के लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया। उल्लेखनीय है कि बीकानेर के पाटे विशेष पहचान रखते हैं। यहां बैठने वाले लोग ईवीएम की कार्यप्रणाली को समझ सके, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है।
शहरी परकोटे के सभी मोहल्लों में जागरूकता का यह कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।
‘Pata Chaupal’ organized in Mohta Chowk and Saale ki Holi…
Working of EVM-VVPAT
Bikaner, @MaruSangram. As part of the voter awareness campaign, Pata Chaupal was organized at Mohta Chowk on Monday and Holi of the year.
During this, about 250 people understood the working of EVM-VVPAT and more than 100 people did mock poll.
Assembly level master trainers Harihar Rajpurohit and Mohammad Ayub informed the people of urban areas about the voting process. It is noteworthy that the Patas of Bikaner have a special identity. This initiative has been taken so that the people sitting here can understand the working of EVM.
This awareness program will be organized regularly in all the localities of the urban park.
Author: Sarjit Singh







