
माली सैनी सामूहिक विवाह के पदाधिकारियों द्वारा नामांकन करवाने आये वर-वधु के अभिभावकों का किया सम्मान….
बीकानेर, @MaruSangram। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा रविवार रात 8 बजे शिव पार्वती मंदिर भवन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 23 नवंबर 2023 को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में जिन अभिभावकों ने अपने बच्चो का इस संस्थान में विवाह के लिए नामांकन करवाया।
उन्हें मीटिंग में बुलवाकर उनका माला पहना कर सम्मान किया तथा कार्यक्रम को शानदार तरीके से सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा वर-वधु जोड़े इस आयोजन में नामांकन करवाने के विषय मे चर्चा की गई।
संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस बार के आयोजन में हमारा प्रयास रहेगा कि अब तक के सबसे ज्यादा जोड़ो का विवाह करवाने का लक्ष्य प्राप्त करे।
मीटिंग में कन्हैयालाल भाटी, हुकुम चंद कच्छावा, हरीश चंद्र तंवर, सुरेंद्र गहलोत, सपना तंवर, राजकुमार खड़गावत, मुरली पंवार, पवन पंवार, ऋषि राज तंवर, मूलचंद पंवार, संवार लाल पंवार, राजकुमार पंवार, हनुमान गहलोत, धना राम गहलोत, जेठाराम तंवर, राकेश सांखला, गोरी शंकर भाटी, नंद लाल गहलोत, राकेश सांखला, राकेश गहलोत, मुरली गहलोत, पंकज सैनी, हनुमान गहलोत, तुलछाराम पंवार, जितेंद्र गहलोत, जगदीश गहलोत, रूप चंद गहलोत, अहिव सोलंकी, नारायण भाटी, विष्णु, गणेश गहलोत, ओमप्रकाश पंवार, प्रेम गहलोत, अशोक कच्छावा, जेठमल भाटी, भंवर लाल सांखला आदि मौजूद रहे।
Author: Sarjit Singh







