June 25, 2026 2:23 pm

किराए के मकान में रहने वाले दो युवकों व उनके साथी के साथ मारपीट व फायरिंग के मामला…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

किराए के मकान में रहने वाले दो युवकों व उनके साथी के साथ मारपीट व फायरिंग के मामला…..

हनुमानगढ़, @MaruSangram। जंक्शन पुलिस ने सूरतगढ़ मार्ग पर स्थित एचके टावर में किराए के मकान में रहने वाले दो युवकों और उनके एक साथी के साथ मारपीट व फायरिंग के मामले में गिरफ्तार साजिशकर्ता को भी शनिवार को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। इस मामले में पांच और आरोपियों की तलाश है।

जांच अधिकारी सीओ अरविन्द बेरड़ ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सुधीर उर्फ धीरू बलिहारा निवासी सतीपुरा, हैप्पी दहिया निवासी चिश्तियां, रमेश शर्मा निवासी साधुवाली, श्रीगंगानगर और दिनेश कुमार उर्फ मैंडी निवासी किशनपुरा दिखनादा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया था।

मुख्य आरोपी राहुल पूनिया निवासी ढाणी रोही जोड़कियां-चिश्तियां को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। उनकी धरपकड़ के लिए छिपने के संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों की ओर से छापेमारी की जा रही है।

जांच अधिकारी के अनुसार पूछताछ में छात्र संघ चुनावों के समय वोटों को लेकर हुई मारपीट की घटना की पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग करने की बात सामने आई है। छात्र संघ चुनावों के समय हुए विवाद को लेकर भी प्रकरण पंजीबद्ध है।

आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक अल्टो कार के अलावा वारदात के बाद भागने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की गई है।

सीओ बेरड़ के अनुसार फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी शेष है। गिरफ्तार आरोपियों ने फरार चल रहे एक आरोपी के पास पिस्टल होने की जानकारी दी है। इसके लिए शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि नवदीप सिंह (20) पुत्र सुखप्रीत सिंह निवासी वार्ड 3, गांव जोड़कियां ने दो सितम्बर को पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह बीए फाइनल में पढ़ाई करता है। उसका दोस्त समीर खान व प्रदीप जंक्शन में सूरतगढ़ रोड पर बचनी देवी हॉस्पिटल के सामने स्थित एचके टावर की तीसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। वह दो सितम्बर को अपराह्न करीब 3 बजे समीर के पास एचके टावर में कमरे पर मिलने के लिए आया था।

वह, समीर व प्रदीप तीनों कमरे में बैठे थे। तभी राज चौधरी निवासी श्रीगंगानगर, राहुल पूनिया निवासी जोड़कियां ढाणी, हैप्पी दहिया निवासी चिश्तियां व करीब 8-10 अन्य लडक़े कमरे में आए। आते ही उसे पूछा कि क्या नवदीप धारीवाला का कमरा यही है। तब उसने उन्हें मना कर दिया। इस पर यह सब कमरे से बाहर चले गए। उसके तुरन्त बाद वापस कमरे में आए। इनमें दो जनों के पास पिस्टल व अन्य के पास तलवार, लाठियां व डण्डे थे। इनमें से एक ने कहा कि नवदीप तो नहीं है मगर समीर यहीं है। इतने में सभी ने लाठी-डण्डों से उससे, समीर व प्रदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विरोध किया तो राज चौधरी ने उसकी तरफ पिस्टल से फायर किया। गोली उसके बाएं हाथ में लगी। दूसरे लड़के ने समीर खान को जान से मारने के लिए पिस्टल से फायर किया, जो समीर के पैरों में लगा।

फायर सुनकर काफी लोग आ गए। तब हमलावर कार व बाइक पर सवार होकर भाग गए। फिर उसने हरप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह को फोन पर सूचना दी। गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह ने उन तीनों को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Case of assault and firing on two youths and their companion living in a rented house…

Hanumangarh, @MaruSangram. The conspirator arrested by the Junction Police in the case of assault and firing on two youths and one of their associates living in a rented house in HK Tower located on Suratgarh Road, was also sent to jail in judicial custody by the court on Saturday. Five more accused are wanted in this case.

Investigating Officer CO Arvind Berad said that the accused arrested in this case, Sudhir alias Dhiru Balihara resident of Satipura, Happy Dahiya resident of Chishtian, Ramesh Sharma resident of Sadhuwali, Sriganganagar and Dinesh Kumar alias Mandy resident of Kishanpura Dikhanada were produced in the court on Friday and jailed in judicial custody. Had sent it.

The main accused Rahul Poonia resident of Dhani Rohi Jodakiyan-Chishtian was sent to jail in judicial custody by the court. Five accused are yet to be arrested in this case. Police teams are conducting raids at possible hiding places to arrest them.

According to the investigating officer, during the interrogation, it has come to light that the fighting and firing was due to an old rivalry regarding the incident of fighting over votes during the student union elections. A case has also been registered regarding the dispute that took place during the student union elections.

At the behest of the accused, apart from an Alto car used in the crime, the Scorpio car used to escape after the crime has been seized.

According to CO Berad, the pistol used in the firing is yet to be recovered. The arrested accused have informed that one of the absconding accused has a pistol. For this, efforts are being made to arrest the remaining accused.

It is noteworthy that Navdeep Singh (20), son of Sukhpreet Singh, resident of Ward 3, village Jodakiyan, had filed a case on September 2 on the basis of the statement in the form that he is studying in BA final. His friend Sameer Khan and Pradeep live on rent on the third floor of HK Tower located in front of Bachni Devi Hospital on Suratgarh Road in Junction. He came to meet Sameer at his room in HK Tower on September 2 at around 3 pm.

He, Sameer and Pradeep, all three were sitting in the room. Then Raj Choudhary resident of Sriganganagar, Rahul Poonia resident of Jodakiyan Dhani, Happy Dahiya resident of Chishtian and about 8-10 other boys came into the room. As soon as he came, he asked whether this was Navdeep Dhariwala’s room. Then he refused them. On this they all went out of the room. Came back to the room immediately after that. Of these, two people had pistols and others had swords, sticks and sticks. One of them said that Navdeep is not there but Sameer is here. Meanwhile, everyone started beating him, Sameer and Pradeep with sticks.

When he protested, Raj Choudhary fired his pistol at him. The bullet hit his left hand. The other boy fired a pistol to kill Sameer Khan, which hit Sameer’s legs.

Many people came after hearing the fire. Then the attackers fled in a car and bike. Then he informed Harpreet Singh and Gurpreet Singh over phone. Gurpreet Singh and Harpreet Singh got all three of them admitted to the government district hospital.

Based on the report, the police registered a case under attempt to murder and Arms Act and started investigation.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts