प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन….

बीकानेर, @MaruSangram। गौड़ ब्राह्मण सभा बीकानेर की तरफ से गौड़ सभा भवन बीकानेर में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभावान छात्र छात्राओं तथा समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विशेष सानिध्य विमर्शा नंद गिरी महंत शिव बाड़ी मंदिर ने अपने आसिर्वचन दिए और समाज गौरव बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मनोज दीक्षित कुलपति एमजीएसयू बीकानेर मुख्य अतिथि के रूप में रहे तथा जगदीश प्रसाद गौड, ए डी एम सिटी बीकानेर, डॉक्टर भूपेन्द्र शर्मा एच ओ डी सर्जरी पी बी एम बीकानेर, डॉक्टर अचित्य त्रिवेदी मनो चिकित्सक, मनोज शर्मा सी आई तथा पंकज मरोलिया प्राचार्य रा आयुर्वेदिक महाविद्यालय बीकानेर रहे। सभी गणमान्य ने अपने संबोधन में समाज के साथ हमेशा खड़े रहने का वचन दिया।

पंकज ने आयुर्वेदिक कॉलेज में अपने समाज के बच्चों को प्रवेश लेने के लिए प्रोत्शाहित किया। कार्यक्रम में 81 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा सामाजिक कुरीतियां दूर कर महिला शिक्षा को बड़ावा देने का प्रयास करने के लिए आव्हान किया।

अध्यक्ष अजय गौड़ ने आगे आने वाले समय में निशुल्क कोचिंग के लिए रूप रेखा रखीं तथा सभी का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय गौड़ तथा टी आर शर्मा, अशोक शर्मा, हिमानी शर्मा, भीष्म महर्षि, राजू शर्मा, एड. सुभाष शर्मा मीडिया प्रभारी सुधाकर शर्मा आदि का भी सहयोग रहा।

Organizing talent award ceremony.

Bikaner, @MaruSangram. On behalf of Gaur Brahmin Sabha Bikaner, today a Pratibha Samman ceremony was organized at Gaur Sabha Bhavan Bikaner, in which talented students and senior members of the society were felicitated.

Special Sanidhya Vimarsha Nand Giri Mahant Shiv Bari Mandir gave his blessings in the program and Samaj Gaurav children were honored.

In this program Manoj Dixit Vice Chancellor MGSU Bikaner was the chief guest and Jagdish Prasad Goud, ADM City Bikaner, Dr. Bhupendra Sharma HOD Surgery PBM Bikaner, Dr. Achitya Trivedi Psychiatrist, Manoj Sharma CI and Pankaj Maroliya Principal Ra Ayurvedic College Bikaner. All the dignitaries in their address promised to always stand with the society.

Pankaj encouraged the children of his community to take admission in the Ayurvedic College. 81 talents were felicitated in the program and urged to remove social evils and make efforts to promote women’s education.

President Ajay Gaur laid the outline for free coaching in the coming times and thanked everyone.

Sanjay Gaur and TR Sharma, Ashok Sharma, Himani Sharma, Bhishma Maharshi, Raju Sharma, Ed. Subhash Sharma, media in-charge Sudhakar Sharma etc. also cooperated.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts