June 21, 2026 11:55 am

शाकद्वीपीय बैंच प्रेस प्रतियोगिता 27 से, एक घंटे पहले जमा होगी प्रविष्टि….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

शाकद्वीपीय बैंच प्रेस प्रतियोगिता 27 से, एक घंटे पहले जमा होगी प्रविष्टि….

बीकानेर, @MaruSangram। स्व. विकास भोजक की स्मृति में शाकद्वीपीय समाज द्वारा 27 अगस्त को बैंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किा जा रहा है।

आयोजक विकास मित्र मंडल के चिराग शर्मा ने बताय कि नत्थूसर गेट स्थित सेवगों की बगेची में प्रतियोगिता में प्रविष्टि जमा कराने का समय सुबह 8 बजें से 9:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र प्रारंभ होगा।

आयोजन समिति के हेमन्त सेवग ने बताया कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पत्रकार हरीश बी.शर्मा, जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव शंकर सेवग, पूर्व राज्यस्तरीय पहलवान गोपालकृष्ण शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दयाशंकर शर्मा, ओमप्रकाश सेवग एवं नेशनल स्कूल तीरंदाजी विजेता मीनाक्षी शर्मा रहेंगे।

आयोजन से जुड़े नीलेश शर्मा ने बताया कि श्रीश्यामोजी वंशज मूंधाड़ा भोजक, सेवग मग ब्राह्मण प्रन्यास ओलम्पिक सप्लीमेंट्स एवं जिम जंक्शन प्रतियोगिता के विशेष सहयोगी हैं।

समापन सत्र में मनु सेवग, श्रीश्यामोजी वंशज मूंधाड़ा भोजक, सेवग मग ब्राह्मण प्रन्यास के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, मनोनीत पार्षद नितिन वत्सस, विनोद भोजक, शिव शर्मा, पार्षद अनामिका शर्मा, मोटिवेशनल स्पीकर अनिल शर्मा एवं संजय शर्मा का मुख्य आतिथ्य रहेगा।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts