
नारी शक्ति विमेंस पावर ने रखा कार्यक्रम हिफाजत, छात्राओं को आत्मरक्षा की स्किल्स का प्रशिक्षण दिया….
बीकानेर, @MaruSangram। नारी शक्ति विमेंस पावर के द्वारा महिला मंडल बालिका उच्च मां. विद्यालय में कार्यक्रम हिफाजत रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी पुलिस अधीक्षक शालिनी बजाज ने कहा की युवतियों और बालिकाओं को जीवन में कोई एक खेल के साथ अनिवार्य रूप से जुड़ना चाहिए और वर्तमान समय में आत्मरक्षा की तकनीक को सीखना चाहिए।
कार्यक्रम में सी के बिड़ला हॉस्पिटल के डिप्टी मैनेजर संजीव कुमार जाजोरिया ने कहा की हिट इंडिया फिट इंडिया की परिकल्पना को ऐसे कार्यक्रमों से ही साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में नारी शक्ति की अध्यक्षा मधुखत्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की उनकी संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम करवाती है जिनमे हिफाजत कार्यक्रम महिलाओं और बेटियो को आत्मविश्वास के साथ जीना सिखाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करते हुए की। वही 100 से अधिक छात्राए विद्यालय और महाविद्यालय की शामिल हुई।
कार्यशाला में आने वाली सभी छात्राओ को सी के बिरला हॉस्पिटल की तरफ से टी शर्ट प्रदान की गई।
संसई प्रीतम सेन और सोनिका सेन ने छात्राओं को आत्मरक्षा की स्किल्स का प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में नारी शक्ति टीम की मंजूषा भास्कर, रजनी कालरा, रीटा माथुर, सुषमा राय, कविता वर्मा सहित अनेक सदस्य भी उपस्थित रही।
अतिथियों का धन्यवाद और आभार गजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
Nari Shakti Women’s Power organized the program Hifazat, trained girl students in self-defense skills.
Bikaner, @MaruSangram. Mahila Mandal Girl High Mother through Nari Shakti Women’s Power. The program was kept safe in the school.
Deputy Superintendent of Police Shalini Bajaj, chief guest in the program, said that girls and girls should compulsorily join any one sport in life and learn self-defense techniques in the present times.
Sanjeev Kumar Jajoria, Deputy Manager of CK Birla Hospital said in the program that the vision of Hit India Fit India can be realized only through such programmes.
Welcoming the guests, President of Nari Shakti, Madhukhtri said that her organization conducts many programs for women empowerment, in which the protection program will teach women and daughters to live with confidence.
The program started by lighting the lamp by the guests. The same more than 100 girl students from school and college participated.
T-shirts were provided to all the girl students attending the workshop by CK Birla Hospital.
Sensei Pritam Sen and Sonika Sen trained the girl students in self defense skills.
Many members including Manjusha Bhaskar, Rajni Kalra, Rita Mathur, Sushma Rai, Kavita Verma were also present in the workshop.
Gajendra Singh Rathore thanked and thanked the guests. The program was coordinated by Jyoti Prakash Ranga.
Author: Sarjit Singh







