
राजस्थान की महिलाओं को 25 जुलाई से फ्री स्मार्ट फोन और 3 साल तक फ्री इंटरनेट की सुविधा….
जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान में महिलाओं को 25 जुलाई से स्मार्ट फोन मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही जिन महिलाओं को फोन दिया जाएगा उन्हे इसे चलाने के लिए 3 साल तक इंटरनेट सेवा भी फ्री में मिलेगी। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन मिल जाएंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महिलाओं के लिए की गयी फ्री स्मार्टफोन की घोषणा के बाद अब 25 जुलाई से स्मार्ट फोन देना शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं के तीन साल तक इंटरनेट सुविधा भी मिलेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा कि पूरी उम्मीद है कि 25 जुलाई से महिलाओं को स्मार्ट फोन दे दिए जाएंगे और पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देंगे साथ ही उनको 3 साल की इंटरनेट सेवाएं भी फ्री ही मिलेगी।
Women of Rajasthan will get free smart phone and free internet for 3 years from July 25.
Jaipur, @MaruSangram. Women in Rajasthan will start getting smart phones from July 25. Along with this, the women who will be given the phone will also get free internet service for 3 years to run it. In the first phase, 40 lakh women will get phones.
After the announcement of free smartphones for women by Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot, now smart phones will be started from July 25. Along with this, women will also get internet facility for three years.
Chief Minister Ashok Gehlot, while addressing the Kisan Sammelan in Udaipur, said that there is every hope that smart phones will be given to women from July 25 and in the first phase, 40 lakh women will be given smart phones, along with free internet services for 3 years. Will get only
Author: Sarjit Singh







