April 21, 2026 4:55 pm

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक गुमशुदा विमंदित बच्चा मिला, रेलवे चाइल्ड लाइन ने अस्थाई प्रवेश दिलवाया….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक गुमशुदा विमंदित बच्चा मिला, रेलवे चाइल्ड लाइन ने अस्थाई प्रवेश दिलवाया….

बीकानेर, @MaruSangram। आज दिनाक 20/06/2023 को रामचंद्र गहलोत ने बताया कि बीकानेर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर अशोक सिंह को एक गुमशुदा बच्चा मिला जिसे उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन कार्यालय जो कि प्लेटफार्म संख्या एक पर संचालित है में बच्चे को सुपूर्द किया।

रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक सरिता राठौड़ के दिशा निर्देशन में बालक से पूछताछ करने पर पता चला कि बालक विमंदित है और बालक सिर्फ अपने नाम के अलावा ओर कुछ भी बताने में असक्षम है।

बालक अपना नाम मुन्ना बता रहा है अपने घर ओर के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है।

फिर बालक की सूचना व जानकारी स्टेशन अधीक्षक एवं सीडब्ल्यूसी को दी गई और बालक की जीआरपी थाने से जीडी एंट्री कराई गई।

राम चंद्र गहलोत द्वारा बालक को बाल कल्याण समिति सदस्य जनमेजय व्यास के समक्ष पेश किया गया फिर आदेशानुसार बालक को सेवा आश्रम–2  में अस्थाई प्रवेश दिलवाया गया।

A missing child was found at Bikaner railway station, Railway Child Line got temporary admission….

Bikaner, @MaruSangram. Today, on 20/06/2023, Ramchandra Gehlot said that at Bikaner Railway Station, Station Master Ashok Singh found a missing child, who was handed over to the Railway Child Line Office operated by Urmul Trust, which operates on platform number one.

On interrogating the child under the direction of Railway Child Line Coordinator Sarita Rathod, it was found that the child is depressed and the child is unable to tell anything except his name.

The child is telling his name as Munna and is not able to tell anything about his home.

Then the information and information of the child was given to the Station Superintendent and CWC and the GD entry of the child was made from the GRP station.

The child was presented by Ram Chandra Gehlot in front of Child Welfare Committee member Janmejay Vyas, then as per the order the child was given temporary admission in Seva Ashram-2.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts