April 21, 2026 4:55 pm

टैंकर-कार की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत: रामदेवरा दर्शन के बाद घर लौट रहा था परिवार, गाड़ी के उड़े परखच्चे; 7 घायल….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

टैंकर-कार की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत: रामदेवरा दर्शन के बाद घर लौट रहा था परिवार, गाड़ी के उड़े परखच्चे; 7 घायल….

जोधपुर, MaruSangram। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 1 बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

जोधपुर शहर के कुड़ी भगतासनी का रहने वाला एक परिवार रामदेवरा दर्शन कर अपनी कार से घर लौट रहा था। इस दौरान शनिवार देर रात कैरू (जोधपुर) के पास सामने से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी।

हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गाड़ी में एक परिवार के 6 बच्चे और 5 महिला-पुरुष शामिल थे। इनमें से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गाड़ी में एक परिवार के 6 बच्चे और 5 महिला-पुरुष शामिल थे। इनमें से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मूलतः नागौर जिले के डीडवाना हाल कुड़ी सेक्टर 4 में रहने वाले परिवार के लोग रामदेवरा दर्शन को गए थे। रात को वे लोग घर की तरफ लौट रहे थे।

कैरू- मेगलासिया गांव की सरहद पर उनकी कार की सामने से आ रहे एक तेल टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिला, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गाड़ी में बैठे बच्चों के पैरों में फ्रैक्चर आया है।

कार में 11 लोग सवार थे

जानकारी के अनुसार कार में 6 बच्चे और 5 महिला-पुरुष सवार थे। हादसे में द्रौपदी, राजूदेवी, जसवंत (10) और नरपत (38) की मौत हो गई, जबकि मुन्नीदेवी, अंजली, पवन, महावीर, लक्की व ज्योति घायल हो गए। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

Heavy tanker-car collision, 4 killed: The family was returning home after visiting Ramdevra, the car was blown up; 7 injured….

Jodhpur, MaruSangram. The collision was so strong that the car was blown away. 4 people including 1 child died in the accident.

A family living in Kudi Bhagatasani of Jodhpur city was returning home in their car after visiting Ramdevra. Meanwhile, a tanker coming from the front collided near Kairu (Jodhpur) late on Saturday night.

4 people of the same family died in the accident, while 7 injured are undergoing treatment in the hospital.

There were 6 children of a family and 5 men and women in the car. Out of these, 4 people died on the spot.
There were 6 children of a family and 5 men and women in the car. Out of these, 4 people died on the spot.

Jhanwar Thanadikari Parameshwari told that originally the family members living in Didwana Hall Kudi Sector 4 of Nagaur district had gone to visit Ramdevra. They were returning home at night.

On the outskirts of Kairu-Meglasia village, his car collided head-on with an oil tanker coming from the opposite direction. The accident was so terrible that the car was completely damaged. In the accident, 4 people died on the spot. The dead include 2 women, 1 man and 1 child.

After the accident, there was hue and cry on the spot. The children sitting in the car have got fractures in their legs.

11 people were in the car

According to the information, there were 6 children and 5 men and women in the car. Draupadi, Rajudevi, Jaswant (10) and Narpat (38) died in the accident, while Munnidevi, Anjali, Pawan, Mahavir, Lucky and Jyoti were injured. Station Officer Parameshwari said that all the injured have been sent to MDM Hospital for treatment. The dead bodies have been kept in the mortuary of the hospital.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts